{"_id":"5b5500d14f1c1b6f668b4f32","slug":"churning-on-2019-rahul-will-be-the-face-of-coalition-for-prime-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2019 पर मंथन : राहुल होंगे गठबंधन का चेहरा, समान विचारधारा वाले दलों को साथ लाने पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2019 पर मंथन : राहुल होंगे गठबंधन का चेहरा, समान विचारधारा वाले दलों को साथ लाने पर जोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jul 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की रविवार को हुई बैठक में लोकसभा चुनाव, 2019 की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान सीडब्ल्यूसी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों का गठबंधन बनाने के लिए अधिकृत किया। बैठक में बोलने वाले करीब 40 नेताओं में ज्यादातर ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व करे और राहुल गठबंधन का चेहरा हों।
विज्ञापन
बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि कार्यसमिति में युवा और अनुभवी लोगों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता देश के शोषित वर्ग को ऊपर उठाने के लिए लड़े। पार्टी का वोट बेस बढ़ाना सबसे बड़ी चुनौती है। हर क्षेत्र में हमें अपने मतदाताओं तक तक पहुंचना है। हमें उनका भरोसा फिर से जीतना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ये बात देश भर से जुटे कार्यसमिति के 239 सदस्यों और प्रतिनिधियों के बीच कही।
विज्ञापन
महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस तीन तलाक विधेयक के खिलाफ नहीं है, लेकिन मौजूदा स्वरूप में यह मुस्लिम महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन जाएगा। अगर केंद्र सरकार पीड़ित महिला को मुआवजे का प्रावधान शामिल कर लेती है, तो कांग्रेस तीन तलाक विधेयक का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
चुनावों की वजह से घटाईं जीएसटी की दरें : चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि सरकार ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी की दरों में कटौती की है। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के समय केंद्र सरकार ने दरें घटाने का फैसला किया था।
चिदंबरम ने दिया लोकसभा चुनाव जीतने का फार्मूला
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव, 2019 जीतने की रणनीति के लिए पेश किए प्रस्ताव में कहा कि अभी कांग्रेस 12 राज्यों में मजबूत है। अगर पार्टी अपनी क्षमता तीन गुना बढ़ा ले तो 150 सीटें जीती जा सकती हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में गठबंधन कर कांग्रेस और 150 सीटें जीत सकती है। इस तरह पूरे देश में 300 सीटों पर जीत हासिल की जा सकती है।
मोदी के भाषण में झलकती है मायूसी : सोनिया
मोदी के भाषण में झलकती है मायूसी : सोनिया
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीधा हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा धूमिल की है। देश में नफरत और भय का वातावरण सत्ताधारी दल की ओर से थोपा जा रहा है। उनके भाषण में मायूसी और हड़बड़ाहट साफ झलकती है। हम देश को खतरनाक शासन से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर इस काम को पूरा करेंगे। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और मोदी सच्चाई को देख नहीं पा रहे हैं। सोनिया ने गरीबों में बढ़ रही निराशा और आशंका की बात भी कही।
मनमोहन ने बताया कैसे दोगुनी होगी किसानों की आय
पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने भी बैठक में मोदी सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने तंज कसा कि नरेंद्र मोदी का ध्यान जुमला गढ़ने पर अधिक है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात तभी संभव है, जब कृषि की विकास दर 14 फीसदी तक हासिल की जाए। पीएम का फोकस देश की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने और नीतियां बनाने के बजाय अपनी तारीफ पर अधिक है।
थरूर से नाराज राहुल ने कहा, गलतबयानी पर कार्रवाई से नहीं हिचकेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि मैं बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। सबको पार्टी फोरम में बोलने का अधिकार है। अगर पार्टी का कोई भी नेता गलत बयान देता है, तो मैं कार्रवाई करने में हिचकूंगा नहीं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी पार्टी नेता शशि थरूर के बयान को लेकर नाराज हैं। शशि थरूर ने पिछले दिनों कहा था कि भाजपा 2019 में जीतती है तो भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा। इसके बाद उन्होेंने ‘हिंदू तालिबान’ शब्द का भी इस्तेमाल किया था।