{"_id":"6755da0ac0b0f2bd4207b832","slug":"christians-should-join-hindus-in-fight-against-love-jihad-bjp-mla-t-raja-singh-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: 'ईसाईयों को हिंदुओं के साथ मिलकर लड़नी होगी लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई', भाजपा विधायक टी राजा सिंह का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: 'ईसाईयों को हिंदुओं के साथ मिलकर लड़नी होगी लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई', भाजपा विधायक टी राजा सिंह का बयान
Sun, 08 Dec 2024 11:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:10 PM IST
सार
Goa: भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि अगर 'जिहादियों' की आबादी बढ़ती है और उनके विधायकों-सांसदों की संख्या बढ़ती है, तो अगले 20-25 वर्षों में भारत का प्रधानमंत्री हिंदू नहीं, मुस्लिम होगा।
विज्ञापन
टी राजा सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने रविवार को ईसाई समुदाय से अपील की कि वे हिंदुओं के साथ मिलकर लव जिहाद के खिलाफ संघर्ष करें, जो दोनों धर्मों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जिहादियों की जनसंख्या बढ़ी और उनके विधायकों की संख्या बढ़ी, तो अगले 20 से 30 वर्षों में भारत में हिंदू प्रधानमंत्री नहीं होगा। सिंह गोवा के दक्षिण क्षेत्र कुर्चोरेम में बजरंग दल की एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
'सिर्फ हिंदुओं को निशाना नहीं बनाते लव जिहादी, केरल फाइल्स देखें'
उन्होंने कहा, 'लव जिहादी सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना नहीं बनाते हैं। मैं गोवा के हमारे ईसाई भाइयों से अपील करता हूं। आपको केरल फाइल्स फिल्म देखनी चाहिए। हालांकि यह फिल्म पूरी कहानी नहीं बताती।' दक्षिणपंथी कार्यकर्ता दावा करते रहे हैं कि मुस्लिम पुरुष लव जिहाद के तहत अन्य धर्मों की महिलाओं को विवाह के लिए ललचाते हैं और उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर करते हैं।
विज्ञापन
'अगले 25 वर्षों में मुस्लिम होगा भारत का प्रधानमंत्री'
भाजपा विधायक ने आगे कहा, 'फिल्म (केरल फाइल्स) में दिखाया गया है कि कैसे लव जिहाद के नाम पर हिंदू और ईसाई लड़कियों को फंसाया गया। हिंदू अपने ईसाई भाइयों के साथ मिलकर लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में खुलकर हिस्सा लें। हमारी ताकत से यह लड़ाई मजबूत होगी।' उन्होंने यह भी कहा कि अगले 10 से 20 वर्षों में हिंदू राम नवमी, हनुमान जयंती जैसे त्योहारों पर शोभायात्रा नहीं निकाल पाएंगे, अगर जनसंख्या के रुझान की दिशा यही रही। उन्होंने कहा, अगर जिहादियों की आबादी बढ़ती है और उनके विधायकों-सांसदों की संख्या बढ़ती है, तो अगले 20-25 वर्षों में भारत का प्रधानमंत्री हिंदू नहीं, मुस्लिम होगा।
विज्ञापन
'पाकिस्तान के हिंदुओं जैसी हो जाएगी भारत के हिंदुओं की स्थिति'
सिंह ने चेतावनी दी कि अगर परिवार नियोजन की प्रक्रिया जारी रही, तो अगले 25 से 30 वर्षों में हिंदुओं की स्थिति पाकिस्तान के हिंदुओं जैसी हो जाएगी। टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहल क्षेत्र से विधायक हैं। वह अपने विवादित और सांप्रदायिक भाषणों से अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हो चुके हैं।
संबंधित वीडियो-