अगस्ता वेस्टलैंड: ईडी ने किया दावा, मिशेल ने लिया 'श्रीमती गांधी' का नाम
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में क्रिश्चियन मिशेल को पेश किया। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उससे हिरासत में पूछताछ जरूरी है। कोर्ट ने घोटाले में धनशोधन के आरोपों को लेकर मिशेल को सात दिन के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। मिशेल इससे पहले इससे जुड़े सीबीआई के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। मिशेल को हाल ही में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था। उसे प्रवर्तन निदेशालय ने 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट को बताया कि बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने पूछताछ में श्रीमती गांधी का नाम लिया है। लेकिन किस संदर्भ में उसने ये नाम लिया है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
Agusta Westland case: Enforcement Directorate tells Delhi's Patiala House court that Christian Michel has taken the name of Mrs Gandhi but in what reference can't be said right now. pic.twitter.com/9foBKVd3V0
— ANI (@ANI) December 29, 2018
ईडी ने कोर्ट से कहा कि मिशेल ने पूछताछ के दौरान इटली की महिला के बेटे का नाम लिया। साथ ही उसने बताया कि कैसे वह देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार बैठा है। ईडी के मुताबिक, मिशेल ने भी बताया है कि कैसे इस सौदे से एचएएल को बाहर कर दिया गया टाटा को चुनने की तैयारी थी।
ईडी ने मांग की है कि मिशेल के वकील को उससे मिलने पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे बाहर से पढ़ाया जा रहा है। इस पर अदालत ने मिशेल के वकील को निर्देश दिया है कि वह उससे मिलते वक्त थोड़ी दूरी रखें। अदालत ने हर सुबह और शाम को मिलने का वक्त सिर्फ 15 मिनट तय किया है।
Agusta Westland case: Delhi's Patiala House Court orders Christian Michel’s lawyers to maintain a distance while meeting him. Court restricts the time limit of lawyers to meet Michel to 15 minutes every morning and evening.
— ANI (@ANI) December 29, 2018
ईडी ने अदालत से कहा कि मिशेल और अन्य लोगों के बीच बातचीत में जिस “आर“ नाम के शख्स का जिक्र हुआ है, हमें उसके बारे में पता लगाना है। हमें मिशेल और अन्य लोगों से “आर“ नाम के शख्त के बारे में पूछना है।
ED in Delhi's Patiala House court: We need to decipher who the “big man” referred to as “R” is in the communication between Christian Michel and other people. We need to confront Michel with other people to decipher who “the big man” or “R” is. #AgustaWestland
— ANI (@ANI) December 29, 2018
वहीं, मिशेल के वकील अल्जो के जोसेफ ने अदालत से कहा कि इस बात पर कोई विवाद नहीं है कि उन्होंने हमें कागजात सौंपे हैं, लेकिन यह ईडी की गलती है कि उन्होंने ऐसा होने दिया।