फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Choreographer Jani Master Arrested After Ex Colleague Alleges Assault Latest News Update

Jani Master Arrested: यौन उत्पीड़न मामले में कोरियोग्राफर जानी मास्टर गिरफ्तार, पुलिस ने गोवा में की कार्रवाई

Thu, 19 Sep 2024 01:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Sep 2024 01:05 PM IST
सार

जानी मास्टर के खिलाफ हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Choreographer Jani Master Arrested After Ex Colleague Alleges Assault Latest News Update
जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysjani

विस्तार

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ पूर्व सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जाने-माने डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  उन पर उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। उन्हें साइबराबाद पुलिस ने गोवा में गिरफ्तार किया। अब उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से ट्रांजिट वारंट मिलने के बाद उन्हें हैदराबाद लाया जाएगा।

विज्ञापन


रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी
इससे पहले जानी मास्टर के खिलाफ हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कई बार उसका यौन शोषण किया। जानी हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘आई नहीं...’ को कोरियोग्राफ करने के लिए चर्चा में थे।
विज्ञापन


कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं। आउटडोर शूटिंग के दौरान मास्टर ने उनके साथ मारपीट की। महिला की शिकायत के बाद एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया। ‘जानी मास्टर’ पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और किसी व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहूर कोरियोग्राफर हैं जानी मास्टर
जानी मास्टर मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई शानदार गानों को कोरियोग्राफ किया है। बॉलीवुड में उन्होंने ‘जय हो’ फिल्म का ‘फोटोकॉपी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ टाइटल ट्रैक, ‘लाल पीली अंखियां’ और ‘स्त्री 2’ से ‘आज की रात’ और ‘आई नहीं...’ को कोरियोग्राफ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed