{"_id":"5b595fdd4f1c1bed5e8b549d","slug":"chirag-paswan-writes-to-pm-modi-protests-by-dalit-on-aug-9-could-be-aggressive-than-april-protests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिराग पासवान की पीएम मोदी को चेतावनी- 9 अगस्त का दलित आंदोलन अप्रैल वाले से होगा ज्यादा अक्रामक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चिराग पासवान की पीएम मोदी को चेतावनी- 9 अगस्त का दलित आंदोलन अप्रैल वाले से होगा ज्यादा अक्रामक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
chirag-paswan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पूर्व न्यायाधीश एके गोयल को एनजीटी अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग की है। चिराग पासवान ने लिखा है कि गोयल के खिलाफ 9 अगस्त को दलित समूहों ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अगर उनको बर्खास्त नहीं किया तो 9 अगस्त का विरोध प्रदर्शन अप्रैल वाले प्रदर्शन से ज्यादा अक्रामक हो सकता है।
विज्ञापन
Lok Janshakti Party MP Chirag Paswan writes to PM Modi stating, protests by Dalit groups on August 9 could be more aggressive than April protests. In his letter he demands that Justice AK Goyal be sacked as NGT Chairman. Justice Goyal was the judge who had ruled against SC/ST Act pic.twitter.com/unHt26XdnW
— ANI (@ANI) July 26, 2018विज्ञापन
चुनावी वर्ष में मोदी सरकार दलितों के मुद्दे पर उलझ गई है
पीएम मोदी, अमित शाह
बता दें कि चुनावी वर्ष में मोदी सरकार दलितों के मुद्दे पर उलझ गई है। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव लाने और उच्च शिक्षा संस्थानों में नियुक्ति के लिए नया रोस्टर तय कराने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गोयल की एनजीटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति मोदी सरकार के गले की फांस बन गई है। इस फैसले से जहां भाजपा के अपने सांसद नाराज हैं, वहीं सहयोगियों लोजपा और आरपीआई से भी सरकार को चुनौती मिल रही है। घटकों ने 8 अगस्त तक जस्टिस गोयल को हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
रामविलास पासवान ने राजग के दलित सांसदों के साथ बैठक थी, जिसके बाद भाजपा सांसद उदित राज ने भी सरकार पर निशाना साधा था। इसके बाद लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा था कि जस्टिस गोयल की एनजीटी अध्यक्ष के तौर पर हुई नियुक्ति दलितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला है।
उन्होंने कहा था कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ अब तक अध्यादेश जारी न होना निराशाजनक है। चिराग ने साफ तौर पर कहा कि अगर 8 अगस्त तक जस्टिस गोयल को नहीं हटाया गया, तो 9 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन होगा। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल विदेश गए प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेश लौटने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
सरकार की मुश्किल यह है कि एनजीटी के अध्यक्ष को हटाना इतना आसान नहीं है। एनजीटी एक्ट के मुताबिक सरकार इसके अध्यक्ष या सदस्य को मानसिक रूप से अस्वस्थ होने, भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने, अपने पद का दुरुपयोग करने, आरोप लगने पर सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज की जांच में दोषी पाए जाने पर ही हटा सकती है। ऐसे में उन्हें पद से हटाने का सरकार के पास कोई कारण नहीं है।