फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese soldier apprehended by security forces in Chumar-Demchok area of Ladakh

लद्दाख में सुरक्षाबलों ने चीनी सैनिक को पकड़ा, बरामद हुए सैन्य दस्तावेज,औपचारिकताओं के बाद छोड़ा जाएगा

Mon, 19 Oct 2020 03:08 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 19 Oct 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Chinese soldier apprehended by security forces in Chumar-Demchok area of Ladakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के बीच सुरक्षाबलों ने चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया था। माना जा रहा है कि उसने अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया होगा। नियत प्रक्रिया का पालन करने के बाद स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसे चीनी सेना को वापस कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


इस संबंध में भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि पीएलए के सैनिक की पहचान कॉर्पोरल वांग या लॉन्ग के रूप में हुई है। जो पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में एलएसी के पार जाने के बाद पकड़ा गया। उसे अत्यधिक ऊंचाई पर और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए चिकित्सा सहायता, भोजन और गर्म कपड़े प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन

 


सेना ने अपने बयान में कहा है कि उसे लापता सैनिक के संबंध में पीएलए की ओर से अनुरोध मिला है। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चुशूल के मोल्दो में बैठक के लिए निर्धारित स्थान पर उसे चीनी अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
 
खबरों के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का सिपाही सिविल और सैन्य दस्तावेज लेकर जा रहा था, जब उसे सेना ने पकड़ लिया। गौरतलब है कि मई महीने से भारत और चीन सेना के बीच सीमा पर तनाव जारी है।  

इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई है। 15 जून की रात को लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद सीमा पर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया। 

वहीं, इस झड़प में हताहत हुए चीनी सैनिकों की संख्या को लेकर बीजिंग की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई। हालांकि, एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इस झड़प में चीनी सेना के 43 जवान हताहत हुए थे।  


पिछले महीने, सीमा पर दो से ज्यादा बार हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक पेगोंग त्सो इलाके में एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। वहीं, सीमा पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ताएं हुई हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed