फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chinese military is covered by indian army around the doklam area

डोकलाम पर भारत ने चीनी सेना को घेरा, LAC पर इंडियन आर्मी तैनात

Sat, 19 Aug 2017 07:37 AM IST
गुंजन कुमार, नई दिल्ली
गुंजन कुमार, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Aug 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
chinese military is covered by indian army around the doklam area
Indian Army

डोकलाम ट्राई जंक्शन पर चीनी सेना के जमावड़े को भारतीय सेना ने तीन तरफ से घेर रखा है। इतना ही नहीं इन तीनों दिशाओं में भारतीय सेना चीनी सेना के मुकाबले ऊंचाई पर है। इन सामरिक और सैन्य बढ़त ने डोकलाम  में चीन को बुरी तरह उलझा दिया है।

विज्ञापन


यही वजह है कि चीन भले बार-बार युद्ध की धमकी दे रहा हो लेकिन उसके लिए किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई की राह आसान नहीं है। सरकार के सामरिक रणनीतिकारों के मुताबिक सिर्फ डोकलाम में ही नहीं पूरी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन को किसी कार्रवाई के  लिए बड़ी तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन


पूरे प्रकरण से जुड़े सेना के वरिष्ठ सूत्रों ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि भारत लगातार बातचीत के जरिये रास्ता निकालने की पेशकश कर रहा है। हालांकि पूरी सीमा पर सेना की रक्षात्मक तैनाती की वजह से भारत को सामरिक बढ़त हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाके को छोड़कर पूरी एलएसी पर फिलहाल भारतीय सेना की सामरिक और सैन्य स्थिति मजबूत है। चीन इस बात से भी परेशान है कि बड़े संसाधन वाला देश होने के बावजूद दोकलम मामले पर चीन को वैश्विक स्तर पर ज्यादा साथ नहीं मिल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद जापान ने भारत के पक्ष में खड़े होकर चीन को गंभीर चिंता में डाल दिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुताबिक दुनिया के ज्यादातर देश इस मामले में भारत के साथ हैं।

भारत के एक के मुकाबले चीन को लगाने होंगे नौ सैनिक  

रणनीतिकारों के मुताबिक अगर चीन आक्रमण करने का फैसला करता है तो उसे हर एक भारतीय सैनिक के लिए अपने कम से कम नौ सैनिक लगाने होंगे। पारंपरिक युद्ध नियमों की मानें तो हमलावर सेना को दुश्मन के मुकाबले नौ से बारह गुणा अधिक संसाधन का इस्तेमाल करना पड़ता है।

चीन के पास संसाधन की कमी तो नहीं है। लेकिन इसकी तैयारी में उसे लंबा वक्त लगेगा। जब तक चीन 100 फीसदी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं होगा आक्रमण नहीं करेगा।  चीन को सिर्फ पाक और उत्तर कोरिया का साथ डोकलाम मामले में पाकिस्तान और उत्तरी कोरिया के अलावा कोई भी देश चीन के साथ खड़ा नहीं दिख रहा है।


यही वजह है कि चीन तरह-तरह की धमकियां दे कर अपना हाथ ऊपर रखने की कोशिश में है। लेकिन सच्चाई यह है कि वह डोकलाम मामले में फिलहाल वह बुरी तरह उलझ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed