{"_id":"5f09f20a8ebc3e63997107ae","slug":"chinese-military-further-withdraws-troops-from-pangong-tso-area-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंगोंग सो क्षेत्र में चीनी सेना ने कम किए सैनिक, झील से कुछ नावों को भी हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पैंगोंग सो क्षेत्र में चीनी सेना ने कम किए सैनिक, झील से कुछ नावों को भी हटाया
Sat, 11 Jul 2020 10:39 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
पैंगोंग झील
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना ने अपनी संख्या और कम की है। भारतीय और चीनी सेनाओं के पूरी तरह पीछे हटने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की एक और दौर की बातचीत होनी है। इस बैठक से पहले ही चीनी सेना ने फिंगर चार पर अपनी मौजूदगी और कम की है साथ ही पैंगोंग झील से कुछ नावों को हटा लिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने शनिवार को यह बताया।
विज्ञापन
पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील पर पांच मई को दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसके बाद तनाव बढ़ गया था। सैन्य स्तरीय बातचीत में उम्मीद है कि दोनों पक्ष विशेष रूप से पैंगोंग सो और देपसांग से सेनाओं को हटाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि समयबद्ध तरीके से दोनों पक्षों की सेनाएं पीछे हटेंगी। दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में भारी मात्रा में तोपखाने और टैंक समेत सैनिकों की तैनाती की है।
विज्ञापन
रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी की फोन पर लगभग दो घंटे हुई बातचीत के बाद पीछे हटने की औपचारिक प्रक्रिया सोमवार की सुबह शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पीछे हटने की प्रक्रिया के प्रथम चरण में चीनी सेना ने गलवां घाटी, गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स में गतिरोध के बिंदुओं से पीछे हटने का काम पहले ही पूरा कर लिया है। मुख्य रूप से अब पैंगोंग सो पर ध्यान केंद्रित है।
विज्ञापन
भारत इस बात पर जोर देता रहा है कि चीन को फिंगर चार और आठ से अपनी सेनाएं हटानी होंगी। क्षेत्र के पहाड़ों को फिंगर कहा जाता है। सूत्रों ने बताया कि फिंगर चार से चीनी सेना ने अपने और सैनिकों को वापस बुला लिया है और उन्होंने पैंगोंग झील से कुछ नाव हटा ली हैं। शुक्रवार को भारत और चीन ने राजनयिक स्तर की एक और दौर की बातचीत की थी जिसमें दोनों पक्षों ने शांति कायम करने के लिए समयबद्ध तरीके से पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से सेनाओं को पीछे हटाने का संकल्प लिया था। बातचीत में यह निर्णय लिया गया कि दोनों सेनाओं के वरिष्ठ कमांडर तनाव कम करने के वास्ते अगला कदम उठाने के लिए जल्दी ही पुनः बैठक करेंगे।