चीनी मीडिया ने भारतीय नौसेना को बताया गैर-पेशवर, मिला करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मीडिया ने भारतीय नौसेना को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए उसे अनप्रोफेशनल (गैर पेशेवर) करार दिया है। जिसका नौसेना ने उसे करारा जवाब दिया है। चीनी मीडिया ने भारतीय युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य में पिछले हफ्ते लगी आग को लेकर टिप्पणी की। चीनी मीडिया ने कहा कि भारतीय नौसेना के कर्मचारी गैर पेशेवर हैं, गलतियां करते रहते हैं और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार नहीं रहते हैं।
चीनी मीडिया को करारा जवाब देते हुए भारतीय नौसेना ने कहा, 'हमें अपने पेशेवर अंजाद पर गर्व है। उसने फ्रंटलाइन पर रहते हुए एक नहीं बल्कि कई ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इसमें विमान वाहक के प्रदर्शन से लेकर परमाणु पनडुब्बी तक का काम शामिल है।' आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग में एक नौसेना अधिकारी की मौत हो गई थी।
नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने कहा कि भारतीय नौसेना की मौजूदा ताकत के पीछे उसका अथाह अनुभव और सही मौके पर घटनाओं से सही तरीके से निपटना है। उसने कठिनतम परिस्थितियों में जबरदस्त काम करके दिखाया है। एक सेना विशेषज्ञ के हवाले से चीनी मीडिया ने अपने लेख में लिखा है कि आईएनएस विक्रमादित्य जिस तरह से काम करता है वो इस युद्धपोत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
चीनी मीडिया ने लिखा है कि भारतीय नौसेना त्रुटिपूर्ण है और अपनी गलतियों से सबक नहीं लेती है। चीनी मीडिया ने यह लेख ऐसे समय पर लिखा है जब हाल ही में चीनी नौसेना के 70वें स्थापना दिवस के लिए भारत ने किंगदाओ में अपने दो युद्धपोतों को भेजा था। जिसमें विध्वंसक आईएनएस कोलकाता भी शामिल है। भारतीय युद्धपोत उन युदधपोतों में शामिल थे जिन्होंने परेड में शामिल हिस्सा लिया था।
शुक्रवार शाम को आईएनएस विक्रमादित्य में आग लग गई थी। जिसमें लेफ्टिनेंट कमांडर डीएस चौहान की जान चली गई थी। आग लगने के बाद नौसेना ने बयान जारी करते हुए कहा था आग पर सही समय पर काबू पा लिया गया था और जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। बीजिंग के नौसेना विशेषज्ञ वी जेई का कहना है यह आग मशीनी समस्या की बजाए मानवीय भूल से लगने की संभावना ज्यादा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.