फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese hardliners consider me a troublemaker: Dalai Lama

दलाई लामा ने कहा- चीनी कट्टरपंथियों को मुझसे परेशानी अवाम को नहीं

Tue, 21 Mar 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Tue, 21 Mar 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
Chinese hardliners consider me a troublemaker: Dalai Lama
दलाई लामा - फोटो : ANI

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मंगलवार को कहा कि चीनी कट्टरपंथी मुझे अशांति फैलाने वाला मानते हैं, लेकिन चीन के सामान्य लोग बहुत ही सकारात्मक हैं। दरअलसल, दलाई लामा ने यह बयान भारत सरकार द्वारा बिहार में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में उनके शामिल पर चीन के आपत्ति जाहिर करने के बाद दिया है। 

विज्ञापन


चीन ने अपनी बौखलाहट दिखाते हुए सोमवार को कहा था कि अगर भारत द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखना चाहता तो उसे चीन की मुख्य चिंताओं के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनीइंग ने कहा था कि हाल के दिनों में भारत की तरफ से चीन के मजबूत प्रतिनिधित्व और कड़े विरोध को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इस कदम से चीन पूरी तरह से असंतुष्ट है और इसका कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में 17 मार्च को 81 वर्षीय दलाईलामा ने बौद्ध धर्म पर आयोजित एक सम्मेलन का उद्घाटन किया था। ‘21वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म’ नाम के इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु और विद्वान छात्र शामिल हुए। इससे पहले इसी महीने चीन ने भारत द्वारा दलाईलामा को अरुणाचल प्रदेश आने के लिए निमंत्रण देने पर चीन ने आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed