फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese choppers spotted near LAC in ladakh after scuffle between two countries troops, ias jets rushed in

लद्दाख में दिखे चीन के हेलीकॉप्टर, पेट्रोलिंग के लिए पहुंचे हमारी वायुसेना के लड़ाकू विमान

Tue, 12 May 2020 11:06 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 12 May 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Chinese choppers spotted near LAC in ladakh after scuffle between two countries troops, ias jets rushed in
वायुसेना का विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और भारतीय सैनिकों के बीच हाल ही में उत्तरी सिक्किम में झड़प हुई। जिसमें दोनों ही पक्ष घायल हुए थे। अब लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी हेलीकॉप्टर उड़ते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान वहां पेट्रोलिंग के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

यह घटना पिछले हफ्ते लगभग उसी समय घटी जब चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच सिक्किम में झड़प हुई थी। सरकारी सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'चीनी सैन्य हेलीकॉप्टर वास्तविक नियंत्रण रेखा के बहुत करीब से उड़ान भर रहे थे। उनके विमानों की गतिविधि पता चलने के बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ने क्षेत्र में गश्त लगाई।'
विज्ञापन




नाम न जाहिर करने की शर्त पर सरकारी सूत्रों ने बताया कि चीनी हेलीकॉप्टर वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार करके भारतीय क्षेत्र में नहीं आए। भारतीय वायुसेना अक्सर अपने सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमानों और अन्य विमानों के साथ लद्दाख के लेह हवाई अड्डे से उड़ान भरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के लेह और थोईस एयरबेस सहित लद्दाख क्षेत्र में दो एयरबेस हैं, जहां लड़ाकू विमान स्थायी रूप से तैनात नहीं हैं, लेकिन लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन की एक टुकड़ी साल भर यहां परिचालन की स्थिति में रहती है। अतीत में कई मौकों पर चीनी सैन्य हेलीकॉप्टरों ने लद्दाख सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया है।

भारतीय सेना के एक सूत्र के अनुसार पांच और छह मई को, पूर्वी लद्दाख सेक्टर में बता दें कि 10 मई को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ था। हालांकि इस मामले का दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर हल कर लिया गया था। यह घटना उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई थी। 


सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस क्षेत्र में सड़क परिवहन की कोई सुविधा नहीं है और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसका रख-रखाव किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं द्वारा नियमित गश्त के दौरान यह झड़प हुई और इसके बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को सुलझा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed