{"_id":"5872bad94f1c1b5e2aba878a","slug":"china-will-invest-5-billion-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में 5 अरब डॉलर का निवेश करेगा चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
श्रीलंका में 5 अरब डॉलर का निवेश करेगा चीन
एजेंसी/कोलंबो
Updated Mon, 09 Jan 2017 03:49 AM IST
विज्ञापन
चीन ने कहा कि उसकी योजना दक्षिण श्रीलंका में एक नए आर्थिक क्षेत्र के निर्माण में अगले 3-5 साल के दौरान 5 अरब डॉलर का निवेश करने की है। इससे 100,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां की सरकार ने चीन के इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
चीनी अम्बेस्डर यि शिआनलिआंग ने कहा कि दक्षिण श्रीलंका में यह आर्थिक विकास क्षेत्र हंबनटोटा में बनेगा और यह श्रीलंका के लिए एक अहम अवसर है क्योंकि चीन के 50 से ज्यादा निवेशक दक्षिणी विकास प्रोजेक्ट में निवेश को इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि चीन अगले तीन से पांच साल के भीतर नए आर्थिक क्षेत्र के निर्माण में 5 अरब डॉलर का निवेश भी करेगा।
विज्ञापन
इससे 100000 नौकरियों का सृजन होगा और खासतौर से इस परियोजना से हंबनटोटा और दक्षिण के लोगों के लिए मददगार होगा। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दक्षिण आर्थिक क्षेत्र में चीन के निवेश की प्रशंसा की है और उन्होंने हंबनटोटा बंदरगाह के विकास में मदद के लिए चीन के व्यापारिक शेयरधारकों को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन