फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   china's closeness with nepal is not permanent, says general rawat

सेना प्रमुख रावत ने नेपाल की चीन से बढ़ती नजदीकियों को अस्थायी बताया

Mon, 17 Sep 2018 06:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Mon, 17 Sep 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
china's closeness with nepal is not permanent, says general rawat
बिपिन रावत

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पड़ोसी देशों की चीन से बढ़ती नजदीकी पर कहा है कि भौगोलिक स्थति के कारण नेपाल और भूटान को भारत के प्रति झुकाव रखना ही होगा। बिम्सटेक साझा सैन्य अभ्यास से इतर रविवार को सेना अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में देशों के बीच संबंध बदलते रहते हैं। जहां तक नेपाल और चीन में नजदीकियों की बात है तो यह अस्थायी चीज है। रावत ने कहा कि जो देश चीन से आर्थिक मदद ले रहे हैं, उन्हें समझना होगा कि कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता। 

विज्ञापन


रावत ने पाकिस्तान-अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अब वैसे नहीं है, जैसे 70 साल पहले थे। इसलिए हमें चीन और नेपाल की बढ़ती नजदीकी को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हमें अपने देश को मजबूत बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है। भारतीय नेतृत्व पड़ोसी देशों से रिश्ते विकसित करने में विश्वास रखता है। हमारा देश काफी बड़ा है।
विज्ञापन


अगर हम बढ़त लेते हैं तो हर कोई हमारा अनुसरण करेगा। इसलिए हमने यह सैन्य अभ्यास आयोजित किया है। रावत ने दावा किया कि भारत अर्थव्यवस्था के चलते चीन को प्रतिस्पर्धी मानता है। वे बाजार की ओर देख रहे हैं और हम भी। दोनों में प्रतिस्पर्धा है। जो भी बेहतर करेगा, जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल ने अभ्यास में की शिरकत 

इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने साझा सैन्य अभ्यास में नेपाल की हिस्सेदारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि नेपाल ने पिछले सभी सम्मेलनों में भाग लिया है। इस बार यह सैन्य अभ्यास है और इसी दौरान उनकी सेना की कमान बदल गई। अभ्यास में नेपाल ने अपने पर्यवेक्षक भेजे हैं इसलिए उनकी ओर से भागीदारी है। हमें अन्य किसी कोण से देखने की जरूरत नहीं है।’ 
(इनपुट, एजेंसी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed