फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China objects to US Ambassador’s visit to Arunachal Pradesh

अमेरिकी राजदूत के अरुणाचल दौरे से बौखलाया चीन

Mon, 24 Oct 2016 11:29 PM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Mon, 24 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
China objects to US Ambassador’s visit to Arunachal Pradesh
अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा के साथ असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल - फोटो : PTI
भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा के अरुणाचल प्रदेश दौरे से चीन बौखला गया है। चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह भारत-चीन सीमा विवाद में हस्तक्षेप न करे। अगर ऐसा होता है तो विवाद और उलझेगा तथा काफी जद्दोजहद के बाद सीमा पर बनी शांति प्रभावित होगी। चीन के इस रवैये का भारत ने कड़ा विरोध किया है। भारत के विदेश विभाग के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है कि अमेरिकी राजदूत के अरुणाचल दौरे में कुछ भी असामान्य नहीं है, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।  
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियू कांग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चीन अमेरिकी राजदूत के दौरे का कड़ा विरोध करता है। साथ ही उन्होंने अमेरिका से कहा कि वह भारत-चीन सीमा विवाद में हस्तक्षेप करना बंद करे। गौरतलब है कि अमेरिकी राजदूत अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के निमंत्रण पर 22 अक्तूबर को तवांग के दौरे पर गए थे। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी राजदूत ने जिस क्षेत्र का दौरा किया वह विवादित है। 
विज्ञापन


चीन अरुणाचल प्रदेश के दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है और वह भारतीय नेताओं, विदेश अधिकारियों और दलाईलामा के इस क्षेत्र के दौरे का विरोध करता रहा है। लियू ने कहा कि भारत के साथ सीमा विवाद पर चीन का रुख स्पष्ट है। दोनों देश बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के नेतृत्व में विशेष प्रतिनिधि तंत्र बनाया गया है। इसके तहत दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 19 दौर की वार्ता हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed