फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CHINA-JOURNALISTS Govt turns down visa extension plea of three Chinese scribes

भारत ने चीन के तीन पत्रकारों से देश छोड़ने को कहा

Sun, 24 Jul 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
CHINA-JOURNALISTS Govt turns down visa extension plea of three Chinese scribes

भारत सरकार ने तीन चीनी पत्रकारों का वीजा रिन्यू करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें साफ कह दिया गया है कि उन्हें जुलाई महीने के अंत तक भारत छोड़ना पड़ेगा। ये तीनों चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के पत्रकार हैं। भारत की तरफ से यह पहली बार हो रहा है कि जब चीनी पत्रकारों को उनके देश वापस जाने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि यह कदम खुफिया एजेंसी की उस रिपोर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें इन पत्रकारों की भूमिका पर संदेह जताया गया है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में इन तीन पत्रकारों के प्रतिबंधित क्षेत्र में नाम बदलकर जाने की आशंका जताई गई थी।

विज्ञापन

ये पत्रकार हैं शामिल

CHINA-JOURNALISTS Govt turns down visa extension plea of three Chinese scribes
सूत्रों के मुताबिक पत्रकारों को साफ कह दिया गया है कि उनके वीजा की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी। इन पत्रकारों में  शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुंबई ब्यूरो के प्रमुख तांग लु, मुंबई ब्यूरो की रिपोर्टर शी योंगांग और दिल्ली ब्यूरो की वु कियांग शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह फैसला तब लिया गया है जब एनएसजी के मुद्दे पर चीन का नकचढ़ापन सामने आया है। चीन की ओर से भारत की एनएसजी सदस्यता में इसलिए बाधा उत्पन्न की गई थी क्योंकि भारत द्वारा एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed