फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China is running dual move against India in Dokalam

डोकलाम में भारत के खिलाफ चीन चल रहा है दोहरी चाल

Fri, 21 Jul 2017 11:38 AM IST
BBC
BBC Updated Fri, 21 Jul 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
China is running dual move against India in Dokalam
डोकलाम

डोकलाम में चार हफ्तों से भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इकनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि भारत, चीन और भूटान की सीमा पर यह गतिरोध बिल्कुल अलग और डराने वाला लग रहा है। इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि यह पहली बार है जब भारत किसी तीसरे देश के लिए चीन के सामने खड़ा है। यहां पर चीनी सोच की कई परतें हैरान करने वाली हैं।

विज्ञापन


अखबार लिखता है, ''इस गतिरोध को लेकर चीन से जो सरकारी और गैरसरकारी बयान आ रहे हैं उनमें केवल आक्रामकता के स्तर में फर्क है। इन बयानों में कहा जा रहा है कि भारत की गलती है, उसे वापस जाना चाहिए। उसे सैनिकों को वापस बुलाना चाहिए। भूटान और चीन आपस में इस मुद्दे को सुलझा लेंगे। वहीं दूसरे शब्दों में चीन यह कह रहा है कि वह एक छोटे देश को जबर्दस्ती रोक सकता है।''
विज्ञापन


अखबार ने लिखा है, ''भारत ने अब तक सब्र दिखाया है। भारत ने लगातार संदेश दिया है कि वह बातचीत के जरिए मुद्दे का समाधान चाहता है। बाहरी विशेषज्ञ इस गतिरोध की समीक्षा करते हुए 1962 में दोनों देशों के बीच हुए युद्ध को भी याद कर रहे हैं। शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन हर तरफ से हाथ आजमाना चाहता है। जिनपिंग को एक और कार्यकाल मिल सकता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं कांग्रेस में शी को एक और कार्यकाल सौंपा जा सकता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

China is running dual move against India in Dokalam
नरेंद्र मोदी

भूटान को दूर करना चाहता है। चीन चाहता है कि वह भूटान के साथ बात करे तो इंडिया-भूटान फ्रेंडशिप समझौते की छाया न हो। चीन कह रहा है कि भारत बिना शर्त डोकलाम से पीछे हटे। चीन ने ऐसा करने के लिए वक्त भी बड़ी सतर्कता से चुना है। पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा से पहले चीन ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया।''

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने मानव संसाधन मंत्रालय को सलाह दी है कि स्कूलों में अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य और देशभक्ति की भावना के लिए सैनिक स्कूलों का मॉडल अपनाया जाए। अखबार के अनुसार, मानव संसाधन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, बीते मंगलवार को पीएमओ की ओर से बुलाई गई बैठक में मौजूद थे।

ऐसा समझा जा रहा है कि मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय के मॉडल लागू करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। हिंदुस्तान की एक खबर के अनुसार, बसपा प्रमुख मायावती का इस्तीफा राज्यसभा में स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने मंगलवार को इस्तीफा दिया था लेकिन सही प्रारूप न होने की वजह से वो स्वीकार नहीं किया गया था।

China is running dual move against India in Dokalam
मायावती - फोटो : BBC

हालांकि, द हिंदू ने खबर दी है कि मायावती, उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, जहां से केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री बनने से पहले सांसद थे। अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ की एक खबर के अनुसार,विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एच1 वीजा के मुद्दे पर सीधे बात नहीं की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने मुद्दा उठाया था लेकिन विशेषकर एच1 वीजा का नाम नहीं लिया।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक बीजेपी की केरल इकाई ने अपने एक एक नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर 5.6 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप था, जिस पर पार्टी ने आंतरिक जांच बैठाई थी। ये मामला तब प्रकाश में आया जब आंतरिक जांच की रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई थी।

अमर उजाला की एक खबर के अनुसार, गोरक्षा को लेकर होने वाली हिंसा पर मोदी के रुख का आरएसएस ने समर्थन किया है। जम्मू में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा को निंदनीय बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed