फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China increasing its number of soldiers converting civilian airstrip into military airport

चीन बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या, नागरिक हवाई पट्टी को सैन्य हवाई अड्डे में बदला

Sun, 19 Jul 2020 04:27 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
China increasing its number of soldiers converting civilian airstrip into military airport
फाइल फोटो - फोटो : social media
पूर्वी लद्दाख में चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना ने शिनजियांग और तिब्बत को जोड़ने वाले हाइवे पर ‘समर वारगेम’ के तहत बड़े पैमाने पर सैनिकों और युद्ध सामग्री को जुटाया था, लेकिन मिट्टी ढोने वाले ट्रकों समेत सभी परिवहन संसाधनों का इस्तेमाल कर चुपके से सैनिकों और युद्ध सामग्री को भारत की ओर पहुंचा दिया। इतना ही नहीं चीन ने नागरिक हवाई पट्टी को सैन्य हवाई पट्टी में भी तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


चीन ने भेजे थे 20 हजार से ज्यादा सैनिक

सूत्रों ने बताया, चीन ने सैनिकों की दो डिवीजन (20 हजार से ज्यादा) को लद्दाख में भारतीय इलाके के नजदीक तैनात किया था, जबकि एक डिवीजन को शिनजियांग में रिजर्व रखा, जो 48 घंटे के भीतर लद्दाख पहुंच सकती थी।
विज्ञापन

इधर...नेपाल ने भारत के बांध और सड़क का किया विरोध

विवादित नक्शे को मंजूरी देने के बाद नेपाल ने भारत के सड़क और बांध बनाने का विरोध किया है। नेपाल का कहना है कि भारत के सड़क और बांध निर्माण से उसके इलाके में बाढ़ की समस्या पैदा हो रही है। इसके लिए नेपाल ने बाकायदा राजनयिक पत्र भेजकर सड़क व बांध निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज की है। 

नेपाल के प्रमुख अखबार कांतिपुर ने नेपाल के सिंचाई मंत्रालय के सचिव रवींद्र नाथ श्रेष्ठ के हवाले से लिखा है कि भारत को राजनयिक पत्र भेजा गया है और दोनों देशों के बीच होने वाली बाढ़ व जल प्रबंधन की संयुक्त समिति की बैठक जल्द बुलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed