फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China faces Tsunami of COVID-19 Omicron Variant as cases high in Shanghai and Beijing Nucleic Acid test mandated for citizen news in hindi

चीन में आई ओमिक्रॉन की सुनामी, बीजिंग में घर से बाहर निकलने के लिए लोगों को दिखानी होगी ये खास तरह की रिपोर्ट

Fri, 29 Apr 2022 09:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 29 Apr 2022 09:58 PM IST
सार

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग में सभी निवासियों को शनिवार से सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश करने के लिए 48 घंटों के भीतर यह रिपोर्ट दिखानी होगी कि वे कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

विज्ञापन
China faces Tsunami of COVID-19 Omicron Variant as cases high in Shanghai and Beijing Nucleic Acid test mandated for citizen news in hindi
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : Lockdown In China

विस्तार

चीन में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके पीछे कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट सबसे घातक साबित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चीन फिलहाल ओमिक्रॉन स्वरूप की सुनामी का सामना कर रहा है। गौरतलब है कि चीन में कोविड-19 के 20,000 से अधिक मामले आए हैं और उसके सबसे बड़े शहर शंघाई में तीन हफ्तों से ज्यादा समय से लॉकडाउन लगा हुआ है। उधर राजधानी बीजिंग में 2.1 करोड़ से अधिक लोगों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की बढ़ती सूची के बीच तीसरी न्यूक्लिक एसिड जांच कराई।
विज्ञापन


सरकार ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग में सभी निवासियों को शनिवार से सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश करने के लिए 48 घंटों के भीतर यह रिपोर्ट दिखानी होगी कि वे कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बीजिंग में शुक्रवार को दो समुदायों को कोविड-19 के लिए उच्च जोखिम और मध्यम जोखिम की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया। ताजा वर्गीकरण से बीजिंग में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की कुल संख्या छह और मध्यम जोखिम वाले क्षेत्रों की संख्या 19 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने शुक्रवार को यहां मीडिया से कहा, ‘‘अभी हम ओमिक्रॉन की सुनामी का सामना कर रहे हैं। संक्रमण का यह स्वरूप बहुत तेजी से फैलता है, इतनी तेजी से कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते।’’ चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले आए, जिसमें से 15,000 से अधिक मामले गुरुवार को शंघाई में आए, जिससे करीब एक महीने से फैल रहे संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की कुल संख्या 337 पर पहुंच गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाओ ने कहा कि चीन ने 2021 में फैले डेल्टा स्वरूप को करीब 14 दिनों में काबू में कर लिया था लेकिन ओमीक्रोन का हमला बेहद गंभीर है। वह चीन में यूरोपीय संघ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करने पर एक सवाचीन में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके पीछे कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट सबसे घातक साबित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चीन फिलहाल ओमिक्रॉन स्वरूप की सुनामी का सामना कर रहा है। गौरतलब है कि चीन में कोविड-19 के 20,000 से अधिक मामले आए हैं और उसके सबसे बड़े शहर शंघाई में तीन हफ्तों से ज्यादा समय से लॉकडाउन लगा हुआ है। उधर राजधानी बीजिंग में 2.1 करोड़ से अधिक लोगों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की बढ़ती सूची के बीच तीसरी न्यूक्लिक एसिड जांच कराई।

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग में सभी निवासियों को शनिवार से सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश करने के लिए 48 घंटों के भीतर यह रिपोर्ट दिखानी होगी कि वे कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बीजिंग में शुक्रवार को दो समुदायों को कोविड-19 के लिए उच्च जोखिम और मध्यम जोखिम की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया। ताजा वर्गीकरण से बीजिंग में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की कुल संख्या छह और मध्यम जोखिम वाले क्षेत्रों की संख्या 19 पर पहुंच गई है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने शुक्रवार को यहां मीडिया से कहा, ‘‘अभी हम ओमिक्रॉन की सुनामी का सामना कर रहे हैं। संक्रमण का यह स्वरूप बहुत तेजी से फैलता है, इतनी तेजी से कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते।’’ चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले आए, जिसमें से 15,000 से अधिक मामले गुरुवार को शंघाई में आए, जिससे करीब एक महीने से फैल रहे संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की कुल संख्या 337 पर पहुंच गयी है।

झाओ ने कहा कि चीन ने 2021 में फैले डेल्टा स्वरूप को करीब 14 दिनों में काबू में कर लिया था लेकिन ओमीक्रोन का हमला बेहद गंभीर है। वह चीन में यूरोपीय संघ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करने पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

ईयू चैम्बर के अध्यक्ष जॉर्ज वुटके ने एक साक्षात्कार में कहा कि चीन के सबसे बड़े कारोबारी हब शंघाई में एक महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है और चीन की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आयी। उन्होंने कहा था कि ‘‘शून्य कोविड’’ नीति ने देश को खतरनाक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। बीजिंग में शुक्रवार को तीसरे चरण की जांच की गई। शहर में कई सैकड़ों समुदायों की गतिविधियों पर पाबंदियां लगायी गयी है। सुबह जांच के लिए लाखों लोग कतारों में दिखायी दिए। अभी तक ऐसी जांच सोमवार और मंगलवार को हुई है। शुक्रवार के जांच नतीजों के बाद बीजिंग यह फैसला कर सकता है कि क्या शंघाई की तरह लॉकडाउन लगाया जाए या नहीं। स्थिति गंभीर होने पर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) ने हालात का आकलन करने के लिए अपने पॉलिटिकल ब्यूरो की बैठक बुलायी।ल का जवाब दे रहे थे।


ईयू चैम्बर के अध्यक्ष जॉर्ज वुटके ने एक साक्षात्कार में कहा कि चीन के सबसे बड़े कारोबारी हब शंघाई में एक महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है और चीन की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आयी। उन्होंने कहा था कि ‘‘शून्य कोविड’’ नीति ने देश को खतरनाक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। बीजिंग में शुक्रवार को तीसरे चरण की जांच की गई। शहर में कई सैकड़ों समुदायों की गतिविधियों पर पाबंदियां लगायी गयी है। सुबह जांच के लिए लाखों लोग कतारों में दिखायी दिए। अभी तक ऐसी जांच सोमवार और मंगलवार को हुई है। शुक्रवार के जांच नतीजों के बाद बीजिंग यह फैसला कर सकता है कि क्या शंघाई की तरह लॉकडाउन लगाया जाए या नहीं। स्थिति गंभीर होने पर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) ने हालात का आकलन करने के लिए अपने पॉलिटिकल ब्यूरो की बैठक बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed