{"_id":"59dde6594f1c1bcd538b6ef4","slug":"china-expert-blames-india-for-terrorism-in-balochistan-attacks-on-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी एक्सपर्ट ने उगला जहर, लिखा- बलूचिस्तान में आतंकवाद को सपोर्ट कर रहा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीनी एक्सपर्ट ने उगला जहर, लिखा- बलूचिस्तान में आतंकवाद को सपोर्ट कर रहा भारत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 11 Oct 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
चीनी झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने फिर अपने दोस्त पाकिस्तान का साथ देते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चीनी एक्सपर्ट ने दावा किया है कि पाकिस्तान के बलूच इलाके में जो भी आतंकवादी घटानाएं होती हैं उनके लिए भारत जिम्मेदार है। पाकिस्तान का बचाव करते हुए लिखा गया कि पाकिस्तान से चलने वाले जितने भी आतंकी संगठन हैं उनका सीधा संपर्क वहां की सरकार से नहीं है।
लेख लिखने वाले एक्सपर्ट का नाम लोंग जिंगचुन है वह चीन की वेस्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी में मौजूद सेंटर फॉर इंडियन स्टडीज के डायरेक्टर हैं। उन्होंने ग्लोबल टाइम्स के लिए लिखे लेख में कहा कि भारत आतंकवाद पर दुनिया को दोहरे रवैए वाला कहता है लेकिन वह खुद पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मौजूद अलगाववादी संगठनों का सपोर्ट करता है जो कि वहां आतंकी हमले करते हैं।
पढ़ें: चीन और पाक तक आसानी से पहुंचेगी भारतीय सेना, जल्द खुलेगी ये सुरंग
विज्ञापन
लेख में आगे लिखा गया है कि भारत में होने वाले ज्यादातर हमले कश्मीर के आतंकी संगठन नहीं बल्कि नॉर्थ ईस्ट में मौजूद अलगाववादी और माओवादी करते हैं। लेख में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि यूएन में पाकिस्तान को आतंकवाद से जोड़ना ठीक नहीं था। कश्मीर मुद्दे का जिक्र कर लिखा गया कि फिलहाल चीन कोई दखल नहीं दे रहा है लेकिन अगर कहा जाएगा तो वह मुद्दे को सुलझाने में मदद कर सकता है।
बता दें कि अगले महीने सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति फिर उस एप्लिकेशन को देखेगी जिसमें भारत ने मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। इस मुद्दे पर यूएस, यूके और फ्रांस का सपोर्ट भारत को मिला हुआ है। अबतक चीन इसपर टांग अड़ाता रहा है।