{"_id":"626d58fa663c3d53fc0d3067","slug":"china-building-collapse-many-missing-and-trapped-as-president-xi-jinping-asks-for-investigation-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: इमारत गिरने से 20 से अधिक लोग फंसे, 39 लापता, राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन: इमारत गिरने से 20 से अधिक लोग फंसे, 39 लापता, राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश
Sat, 30 Apr 2022 09:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:12 PM IST
सार
सरकारी एजेंसी ‘चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क’ की खबर के अनुसार छह मंजिला इमारत शुक्रवार दोपहर चांग्शा शहर के वांगचेंग प्रांत में गिर गई।
विज्ञापन
चीन के हुनान में हुआ हादसा।
- फोटो : Social Media
विस्तार
चीन के मध्य हुनान प्रांत में छह मंजिला एक आवासीय इमारत गिरने के बाद कम से कम 39 लोग लापता हो गये और 23 अन्य फंस गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फंसे हुए और घायल लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, अब तक पांच लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सरकारी एजेंसी ‘चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क’ की खबर के अनुसार छह मंजिला इमारत शुक्रवार दोपहर चांग्शा शहर के वांगचेंग प्रांत में गिर गई। बचाव दल लोगों की तलाश कर रहे हैं क्योंकि 39 लोगों के लापता होने की सूचना है और कम से कम 23 अन्य फंस गए हैं। इमारत के मालिक को हिरासत में लिया गया है।