फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China boasts of the war aircraft stationed in Tibet, Indian intelligence agency note

चीन ने तिब्बत में तैनात किए युद्धक विमान, भारतीय खुफिया एजेंसी के नोट में दावा

Mon, 05 Feb 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
China boasts of the war aircraft stationed in Tibet, Indian intelligence agency note
फाइल फोटो

चीन ने तिब्बत क्षेत्र में तैनात युद्ध विमानों की संख्या में इजाफा कर दिया है। भारतीय खुफिया एजेंसी के एक नोट के आधार पर एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसे दोकलम की तरह उकसावे वाली कार्रवाई माना जा रहा है। हालांकि भारत की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन


भारतीय टीवी चैनल टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों की तुलना में चीन ने तिब्बत में न सिर्फ सैनिकों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि युद्ध विमानों की संख्या में भी बीस फीसदी का इजाफा कर दिया है। पिछले तीन हफ्ते में यह संख्या 47 से 51 हो गई है। वहीं पिछले साल से यहां दस विमान बढ़े हैं। यह संख्या इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सर्दी के मौसम में चीन की ओर से उड़ानों पर रोक रहती है।
विज्ञापन

 
रिपोर्ट की मानें तो काशी इलाके में 12 विमान खड़े हैं। त्हासा-गोंगका में आठ जेट, एयर मिसाइल सिस्टम, 22 एमआई-17 हेलीकॉप्टर समेत कई अन्य हथियार तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं होपिंग रिकाजे क्षेत्र में 18 विमान, 11 ड्रोन तैनात हैं। तिब्बत से लगती भारतीय सीमा पर मिसाइलें भी तैनात की गई हैं। कहा गया है कि चीन के यह विमान पूरी सर्दी भर यहां तैनात रह सकते हैं। अब भारत भी यहां वायुसेना की रक्षात्मक कार्रवाई शुरू कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed