फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Children can't dance on provocative songs

उत्तेजक गानों पर बच्चे नहीं कर पाएंगे डांस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की रोक

Wed, 19 Jun 2019 03:16 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 19 Jun 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
Children can't dance on provocative songs
सांकेतिक तस्वीर

बच्चों के नृत्य आधारित रियलिटी शो को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा निजी चैनलों को छोटे बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता कराने में उनके मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखना चाहिए। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा लगातार देखने में आ रहा है कि रियलिटी शो में बच्चों को जो नृत्य करते दिखाया जा रहा है। मूल रूप से वह वयस्कों द्वारा अन्य मनोरंजन के साधनों को साधने के लिए किए गए होते हैं, जो कि वयस्कों के लिए विचारोत्तेजक और उम्र के अनुकूल होते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इन नृत्यों को छोटे बच्चों से करवाने पर उनके मानसिक और संरचनात्मक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए चैनलों को इस तरह के शो के दौरान एतिहात बरतने की सलाह दी जाती है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि मंत्रालय निजी उपग्रह टीवी चैनलों केबल टेलीविजन नेटवर्क विनियमन अधिनियम 1995 के तहत निर्धारित कार्यक्रम और विज्ञापन के लिए बनी नियमावली के अनुसार दिए गए प्रावधानों के अनुरूप नियमों के पालन करने की उम्मीद करता है। 

इन नियमों के अनुसार टीवी चैनल पर कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं होना चाहिए जो बच्चों की अभद्र छवि पेश करता है। बच्चों के कार्यक्रमों में नैतिक मूल्यों का लिहाज होना चाहिए। उसमें भाषा की सौम्यता और दृश्यों की शुचिता का ख्याल रखा जाना चाहिए। किसी तरह की हिंसात्मक दृश्य नहीं होने चाहिए।  छोटे बच्चों से कोई इस तरह का आयोजन नहीं कराना चाहिए जो वयस्क दृष्टिकोण के हिसाब से पूर्व में था।


इसलिए मंत्रालय ने निजी उपग्रह टीवी चैनलों को सलाह जारी की है कि वे डांस रियलिटी शो या किसी अन्य कार्यक्रमों में  बच्चों को अभद्र विचारोत्तेजक और अनुचित तरीके से प्रस्तुत न करें। चैनलों को आगे भी बच्चों से जुड़े रियलिटी शो और कार्यक्रम दिखाने के दौरान अधिकतम संयम संवेदनशीलता और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed