{"_id":"597089634f1c1bf7578b45f4","slug":"child-trafficking-case-cid-sends-notice-to-bjp-mp-roopa-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में फंसी बीजेपी सांसद रूपा गांगुली, CID ने भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में फंसी बीजेपी सांसद रूपा गांगुली, CID ने भेजा नोटिस
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 20 Jul 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी सांसद रूपा गांगुली, बंगाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईडी ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में पश्चिम बंगाल से बीजेपी राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को नोटिस भेजा है। बीजेपी सांसद रूपा गांगुली पर कथित तौर पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग का आरोप है। इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए सीआईडी ने गांगुली को नोटिस भेजा है।
गौरतलब है कि सांसद रूपा गांगुली पर दूसरी ओर उनके रेप वाले बयान को लेकर भी उनके खिलाफ 15 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई थी । एक महिला की शिकायत पर रूपा गांगुली के खिलाफ नॉर्थ 24 परगना जिले में मामला दर्ज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला की शिकायत पर कोलकाता के निमता पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल मामला यह था कि भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को लेकर विवादित बयान दिया था। रूपा गांगुली ने कहा था कि जो पार्टियां पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार का समर्थन कर रही हैं, वे अपनी बहू-बेटियों को 15 दिन के लिए बंगाल भेजकर देखें उनका रेप हो जाएगा।
उन्होंने कहा था कि मैं सभी पार्टियों और ममता सरकार का समर्थन करने वालों से कहूंगी कि अपनी बहु-बेटियों को बिना ममता सरकार का समर्थन लिए 15 दिन के लिए बंगाल भेज दें और अगर वे बिना रेप का शिकार हुए वापस लौट जाएं तो मैं देखूंगी और अपना बयान वापस ले लूंगी। उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
चाइल्ड टैफिकिंग मामले में बीजेपी नेता रूपा गांगुली के अलावा कैलाश विजयवर्गीय और जूही चौधरी का नाम भी शामिल है। बता दें कि इस मामले में बीजेपी नेताओं का नाम आने के बाद जलपाईगुड़ी में युवा तृणमूल कांग्रेस कर कैलाश विजयवर्गीय का पुताला भी जलाया था। कांग्रेस ने आरोपी बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की थी। कैलाश विजयवर्गीय और रूपा गांगुली दोनों ही केंद्रीय नेता हैं। इस वजह से बीजेपी के लिए बंगाल में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।CID sends notice to BJP MP Roopa Ganguly in an alleged child trafficking case.
— ANI (@ANI_news) 20 July 2017