फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Child soldiers increase in Burkina Faso amid jihadist attacks

रिपोर्ट: जिहादी हमलों के बीच बुर्किना फासो में बढ़ी बाल सैनिकों की संख्या

Mon, 02 Aug 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, डोरी।
एजेंसी, डोरी। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 03:32 AM IST
सार

रिपोर्ट में यह बताया गया है कि बुर्किना फासो में सशस्त्र समूहों की ओर से भर्ती किए गए बच्चों की संख्या इस साल पांच गुना बढ़ गई है, जो पिछले साल दर्ज हुए चार मामलों से अधिक है।

विज्ञापन
Child soldiers increase in Burkina Faso amid jihadist attacks
बढ़ी बाल सैनिकों की संख्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुर्किना फासो में जिहादी हमलों में बढ़ोतरी के बाद बाल सैनिकों की तादात भी बढ़ती जा रही है। फातिमा अमादौ (43) और उसका परिवार उन भाग्यशाली लोगों में से हैं, जो जून के यहां हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में बच गए। इस हमले में लगभग 160 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन


अमादौ ने बताया, मुझे आज भी वह दिन याद है, जब आधी रात में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर मैं जाग गई थी, मैंने खिड़की से बाहर देखा तो हैरान रह गई। वहां छोटे बच्चे अपने कंधों पर बंदूकें ताने खड़े थे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सहायता और संघर्ष विशेषज्ञों की एक अप्रकाशित रिपोर्ट में यह बताया गया है कि बुर्किना फासो में सशस्त्र समूहों की ओर से भर्ती किए गए बच्चों की संख्या इस साल पांच गुना बढ़ गई है, जो पिछले साल दर्ज हुए चार मामलों से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उग्रवादी सशस्त्र समूहों से जुड़ रहे बच्चे 
बुर्किना फासो के हाईकोर्ट की सहायक अभियोजक इद्रिसा साको ने बताया, यहां 14 लड़कों को उग्रवादी सशस्त्र समूहों के साथ जुड़े होने के संबंध में राजधानी औगाडौगौ में हिरासत में लिया गया है। ये बच्चे 2018 से वहां पर हैं। इन सशस्त्र समूहों में बच्चों की भर्ती, बच्चों पर संघर्ष के प्रभाव और स्कूलों और बच्चों पर हो रहे हमले इतने चिंताजनक हो गए हैं कि इस वर्ष बुर्किना फासो को पहली बार संयुक्त राष्ट्र की बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed