{"_id":"5ea50ea1c00200659f7f5139","slug":"chief-of-defence-staff-general-bipin-rawat-says-covid-19-has-affected-the-three-services-in-a-very-limited-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने तीनों सेनाओं को प्रभावित किया, धैर्य और अनुशासन बनाए रखना जरूरी: सीडीएस रावत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना ने तीनों सेनाओं को प्रभावित किया, धैर्य और अनुशासन बनाए रखना जरूरी: सीडीएस रावत
Sun, 26 Apr 2020 10:04 AM IST
अनवर अंसारी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Chief of Defence Staff General Bipin Rawat
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सशस्त्र बलों के रूप में हम कोरोना वायरस से लड़ने की अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे सशस्त्र बल सुरक्षित रहें, क्योंकि अगर हमारे सैनिक, नाविक और एयरमैन इस वायरस से प्रभावित होते हैं, तो हम अपने लोगों की रक्षा कैसे करेंगे।
विज्ञापन
सीडीएस रावत ने कहा कि यह एक ऐसा समय है जब कुछ निश्चित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम कोविड-19 के खतरे से लड़ना चाहते हैं तो उन दिशा-निर्देशों का हमें पालन करना होगा। धैर्य और अनुशासन हमें कोविड-19 की इस समस्या को दूर करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
कोरोना ने सेनाओं को प्रभावित किया
जनरल रावत ने कहा कि कोरोना ने बहुत सीमित संख्या में तीनों सेनाओं को प्रभावित किया है। मैं कहूंगा कि यह अनुशासन और धैर्य है जिसने हमें वायरस के खतरे के प्रसार को रोकने में मदद की है।
विज्ञापन
सेना में सभी लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया
सीडीएस ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सेना में सभी जवानों ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर लिया है और अगर कोई संक्रमित होता है तो हम बहुत आसानी से उसका पता लगा पाएंगे। हम यह सुनिश्चित करने में सक्षम होंगे कि वायरस का प्रसार न हो।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा अनुसंधान में शामिल वैज्ञानिक और अन्य एजेंसियां देश में चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन करने के लिए नए विचारों के साथ आई हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले तक हम चिकित्सा उपकरणों को बाहर से आयात कर रहे थे, यह बहुत अद्भुत है कि अब हम देश में ही इनका उत्पादन कर रहे हैं।
आत्मनिर्भर बनने का समय आ चुका है
जनरल रावत ने कहा कि कोरोना ने हमें सबक दिया है कि समय आ चुका है जब हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। जब हम एक क्षेत्रीय शक्ति बनने की ओर देख रहे हैं, तो हमें दूसरों का समर्थन करना होगा न कि दूसरों पर निर्भर रहना होगा।
उन्होंने कहा कि इसलिए हमें मेक इन इंडिया को समर्थन करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो भी (हथियार प्रणाली) हम आयात कर रहे हैं, उसे धीरे-धीरे हम मेक इन इंडिया के माध्यम से प्राप्त करें।
किसी भी कार्य को करने में सेना सक्षम
सीडीएस ने कहा कि वर्तमान में हम रक्षा सेवाओं के लिए विदेशों से अपने हथियार, उपकरण और गोला-बारूद का आयात कर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है, यदि हम इन कार्यों को पूरा करने की चुनौती अपने शोध एवं विकास विभागों को सौंपे तो जल्द ही हम देश में अपने लिए हथियार बनाना शुरू कर देंगे।
जनरल रावत ने कहा कि हमें जो भी बजट दिया गया है, हमें उसे व्यर्थ खर्च करने से बचाना चाहिए। जहां तक तीनों सेनाओं का संबंध है, हम अपनी परिचालन तैयारियों में कोई बड़ी गिरावट नहीं देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सौंपे गए किसी भी परिचालन कार्य को करने में सक्षम हैं।