फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief minister Nitish kumar gives statement on Bihar toper scam

बिहार टॉपर स्कैम पर नीतीश की सफाई- नकल रुकने की वजह से रिजल्ट आया खराब

Mon, 05 Jun 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 05 Jun 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
Chief minister Nitish kumar gives statement on Bihar toper scam
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार टॉपर स्कैम मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि जांच में फर्जीवाड़े का पता चलने पर एफआईआर दर्ज की गई। इस बार परीक्षा में पूरी सख्ती की गई। नीतीश बोले कि जब जांच में पता चला कि टॉपर दूसरी बार परीक्षा दे रहा है तो मैने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन


नीतीश ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि जो भी एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से दी गई जानकारी पर आगे भी एक्शन ले रहे हैं। बिहार बोर्ड में नतीजों खराब आने पर नीतीश ने कहा कि सख्ती लाने के बाद ही ऐसे नतीजे आए हैं। हमारे इन कदमों से परीक्षा में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले बिहार बोर्ड के फर्जी टॉपर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में समस्‍तीपुर के संजय गांधी हाईस्कूल की प्रिंसिपल देव कुमारी, उनके पति और पूर्व सचिव रामकुमार चौधरी और बेटे गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने स्कूल का ताला खुलवाकर कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, टॉपर घोटाले में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता संजय नाम के शख्स की गिरफ्तारी से मिली। संजय को नकल माफिया गुट से जुड़ा बताया जा रहा है। संजय पटना में शिक्षा माफिया के रूप में जाना जाता था। वह पटना से पूरे बिहार में अपना नेटवर्क चला रहा था।

उसी ने बिहार बोर्ड के इस साल के इंटर आर्ट्स के फर्जी टॉपर रहे गणेश कुमार का मैट्रिक और इंटर में फॉर्म भरवाने में मदद की थी। इस मामले में रामनंदन सिंह जगदीश नारायण इंटर कॉलेज के संचालक और बीजेपी नेता जवाहर प्रसाद सिंह और उनके प्रिंसिपल बेटे अभितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी भी तय मानी जा रही है। दोनों अभी फरार हैं।

चिटफंड के मामले में भी आया गणेश का नाम

Chief minister Nitish kumar gives statement on Bihar toper scam

गणेश को आईपीसी की धारा 417 , 418, 419, 420, 466, 468, 208, 201, और 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया है। 2 जून को बीएसईबी के सेक्शन अफसर बिपिन कुमार सिंह ने गणेश के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने गणेश से पूछताछ के बाद कहा कि आर्ट्स ”टॉपर” कोलकाता की चिट फंड कंपनी के 15 लाख रुपये गबन करने का दोषी था। उन्होंने बताया कि वह झारखंड के गिरीदीह में एक चिट फंड कंपनी का कर्मचारी था।

उन्होंने बताया कि साल 2013 में वह पटना से भाग गया था, क्योंकि लोग उस पर चिट फंड कंपनी की ओर से लिए गए पैसे वापस देने का दबाव बनाने लगे थे। गणेश को आईपीसी की धारा 417 , 418, 419, 420, 466, 468, 208, 201, और 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया है। 2 जून को बीएसईबी के सेक्शन अफसर बिपिन कुमार सिंह ने गणेश के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी।

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के एग्जाम में गणेश ने टॉप किया था. गणेश की उम्र 42 साल है, लेकिन उसने खुद को 24 साल का बताकर एग्जाम दिया था। इस खुलासे के बाद गणेश का रिजल्ट निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed