{"_id":"62347b631641e3649c4e080f","slug":"chief-minister-biplab-kumar-deb-told-that-tripura-will-soon-have-a-second-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात: त्रिपुरा में जल्द बनेगा दूसरा हवाई अड्डा, सीएम बोले- केंद्र सरकार जल्द जारी करेगी फंड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सौगात: त्रिपुरा में जल्द बनेगा दूसरा हवाई अड्डा, सीएम बोले- केंद्र सरकार जल्द जारी करेगी फंड
Fri, 18 Mar 2022 06:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 18 Mar 2022 06:00 PM IST
सार
सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा कि उनाकोटि जिले के लोग बीते काफी समय से हवाई अड्डे की मांग कर रहे थे। अब केंद्र सरकार इसके लिए तैयार है। जल्द ही यहां राज्य का दूसरा हवाई अड्डा बनेगा।
विज्ञापन
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने त्रिपुरा को बड़ी सौगात दी है। यहां के उनाकोटि जिले के मुख्यालय कैलाशहर में राज्य का दूसरा हवाई अड्डा बनने जा रहा है। सीएम बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनने वाले हवाई अड्डे को लेकर केद्र सरकार जल्द ही फंड जारी कर सकती है। हवाई अड्डे के लिए केंद्र सरकार 500 से 600 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करेगा। सीएम ने बताया कि राजधानी से लगभग 139 किलोमीटर दूर इस हवाई अड्डे का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विप्लब देब ने अपने असेंबली चैंबर में मीडियाकर्मियों ने बात करते हुए कहा कि उनाकोटि जिले के लोग बीते काफी समय से इसकी मांग कर रहे हैं। अब केंद्र सरकार इसके लिए तैयार है। सीएम ने इस दौरान उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव शर्मा का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देव वर्मा ने इस बजट में जनता के हितों को ध्यान में रखा है। इसमें राज्य के समेकित विकास के लिए आवश्यक सभी प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सीएम ने बजट को पीएम मोदी के आत्मनिर्भर त्रिपुरा की प्रतिछाया बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब तक आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में सक्षम है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव शर्मा ने विधानसभा के बजट सत्र में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। इसमें उन्होंने 26,892.67 करोड़ रुपये के कर मुक्त बजट का प्रस्ताव किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पेश यह बजट पिछले साल के बजट अनुमान से 18.34 प्रतिशत अधिक है ।