{"_id":"58fb72614f1c1be6398b572e","slug":"chief-justice-said-india-is-becoming-the-center-of-international-arbitration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का केंद्र बन रहा है भारत : चीफ जस्टिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का केंद्र बन रहा है भारत : चीफ जस्टिस
amarujala.com-Presented by- मुकेश झा
Updated Sat, 22 Apr 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
जस्टिस खेहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में तनिक भी हस्तक्षेप न करने की सरकार की पहल से विदेशी व्यापारियों के विश्वास में इजाफा होगा।
विज्ञापन
‘इनगेंजिंग एशिया आब्रिट्रेशन समिट’ पर दो दिवसीय सेमिनार में चीफ जस्टिस ने कहा कि बढ़ते विदेशी निवेश के कारण अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की संभावना बढ़ रही है। सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ स्कीम देश को उभरते बाजारों के बीच एक पसंदीदा बाजार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार में नियोजन में उच्चतम स्तर पर इस दिशा में प्रयास जारी है कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की प्रक्रिया में सरकार या उसकी एजेंसियों का दखल न रहे।
विज्ञापन
सरकार की दखलअंदाजी न होने से विदेशी व्यापारियों को महसूस होगा कि भारत में मध्यस्थता की प्रक्रिया निष्पक्ष है। इससे विदेशी व्यापारियों का विश्वास भी बढ़ेगा।’ चीफ जस्टिस ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में योग्य वकील और आब्रिट्रेटर हैं, ऐसे में एशिया में अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता की शुरुआत भारत से ही होनी चाहिए।
विज्ञापन