फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice of Patna and Bombay High Court will come to Supreme Court, collegium recommends to the Center

SC: सुप्रीम कोर्ट आएंगे पटना और बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने केंद्र से की सिफारिश

Mon, 25 Aug 2025 05:52 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 25 Aug 2025 05:52 PM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने सोमवार दोपहर को विचार-विमर्श के लिए बैठक की   कॉलेजियम ने केंद्र से बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली के नाम की शीर्ष अदालत में पदोन्नति के लिए सिफारिश की।

विज्ञापन
Chief Justice of Patna and Bombay High Court will come to Supreme Court, collegium recommends to the Center
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना और बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अब सुप्रीम कोर्ट आएंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र से बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली के नाम की शीर्ष अदालत में पदोन्नति के लिए सिफारिश की। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने सोमवार दोपहर को विचार-विमर्श के लिए बैठक की। सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना शामिल हैं।
विज्ञापन


अगर केंद्र की ओर से दोनों नामों को मंजूरी दे दी जाती है, तो न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली अक्तूबर 2031 में न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य न्यायाधीश बनने की कतार में होंगे।
विज्ञापन


जानें कौन हैं जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली
28 मई 1968 को अहमदाबाद में जन्मे जस्टिस विपुल मनु भाई पंचोली मौजूदा समय में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज अहमदाबाद से विज्ञान स्नातक (इलेक्ट्रॉनिक्स) और सर एलए शाह लॉ कॉलेज अहमदाबाद, गुजरात विश्वविद्यालय से वाणिज्यिक समूह में कानून में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सितंबर 1991 में बार में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने गुजरात हाईकोर्ट में वकील के रूप में अभ्यास शुरू किया। इसके बाद वे यहां सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त हुए और मार्च 2006 तक सात वर्षों तक इस पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने 24 जुलाई 2023 को पटना उच्च न्यायालय में कार्यभार संभाला। इसके बाद 21 जुलाई 2025 को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने।

जस्टिस आलोक अराधे के बारे में जानिए
जस्टिस आलोक अराधे का जन्म 13 अप्रैल 1964 को रायपुर में हुआ था। वे 12 जुलाई, 1988 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में सिविल एवं सांविधानिक, मध्यस्थता एवं कंपनी मामलों में वकालत की। अप्रैल 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता नामित हुए। 29 दिसंबर 2009 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 15 फरवरी 2011 को स्थायी न्यायाधीश बने। इसके बाद 20 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में स्थानांतरित हुए। 11 मई 2018 को जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। 10 अगस्त 2018 तक इस पद पर कार्यरत रहे।


इसके बाद 17 नवंबर 2018 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्होंने 03 जुलाई 2022 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया और 14 अक्तूबर 2022 तक इस पद पर कार्यरत रहे। उन्हें 19 जुलाई 2023 को तेलंगाना राज्य के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 23 जुलाई को 2023 को पद की शपथ ली। इसके बाद जनवरी 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed