फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice Of India UU Lalit tenure will be 74 days will be the sixth judge to have less than 100 days CJI

CJI UU Lalit: जस्टिस ललित का कार्यकाल 74 दिन का होगा, 100 दिन से कम सीजेआई रहने वाले छठे न्यायाधीश होंगे

Sat, 27 Aug 2022 10:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 27 Aug 2022 10:47 PM IST
सार

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु होने पर सेवानिवृत्त होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे चीफ जस्टिस के बारे में जिनका कार्यकाल 100 दिन से कम रहा...

विज्ञापन
Chief Justice Of India UU Lalit tenure will be 74 days will be the sixth judge to have less than 100 days CJI
जस्टिस यूयू ललित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जस्टिस यूयू ललित ने शनिवार को भारत के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई। भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित भारतीय न्यायपालिका के छठे ऐसे प्रमुख होंगे, जिनका कार्यकाल 100 दिन से कम होगा। जस्टिस ललित का कार्यकाल 74 दिन का होगा और वह आठ नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु होने पर सेवानिवृत्त होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे चीफ जस्टिस के बारे में जिनका कार्यकाल 100 दिन से कम रहा...

विज्ञापन


जस्टिस कमल नारायण सिंह
पूर्व चीफ जस्टिस कमल नारायण सिंह का कार्यकाल 18 दिन का ही रहा था। वे 25 नवंबर 1991 को चीफ जस्टिस नियुक्त हुए थे। उन्होंने 12 दिसंबर 1991 तक इस जिम्मेदारी को संभाला था।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एस राजेंद्र बाबू
जस्टिस एस राजेंद्र बाबू ने दो मई 2004 से 31 मई 2004 तक सीजेआई के रूप में सेवाएं दी थीं। न्यायमूर्तिबाबू का कार्यकाल 30 दिन का था।

जस्टिस जेसी शाह
जस्टिस जेसी शाह 36 दिन तक प्रधान न्यायाधीश रहे थे। उनका कार्यकाल 17 दिसंबर 1970 से लेकर 21 जनवरी 1971 तक था।

जस्टिस जीबी पटनायक
जस्टिस जीबी पटनायक ने प्रधान न्यायाधीश के रूप में 41 दिन तक कार्यकाल संभाला था। वे आठ नंवबर 2002 से 18 दिसंबर 2002 तक सीजेआई रहे। 

जस्टिस एलएम शर्मा
जस्टिस एलएम शर्मा का कार्यकाल 86 दिन रहा। वह 18 नवंबर 1992 से 11 फरवरी 1993 तक भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद पर थे।

सीजेआई ने जस्टिस रमण को उनके जन्मदिन पर बधाई दी
सीजेआई उदय उमेश ललित ने पूर्व सीजेआई एनवी रमण से शनिवार को उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जस्टिस रमण को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जस्टिस रमण बतौर सीजेआई 16 महीने से अधिक के कार्यकाल के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed