फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice of India felicitated Pragya the Daughter of Tea Seller

Supreme Court: चाय वाले की बेटी को मिली छात्रवृत्ति, अब अमेरिका में करेगी कानून की पढ़ाई; दिल छू लेगी ये कहानी

Wed, 13 Mar 2024 06:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 13 Mar 2024 06:49 PM IST
सार

Supreme Court: प्रज्ञा के लिए ये दिन अविस्मरणीय रहा। भारत के मुख्य न्यायाधीश समेत सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों प्रज्ञा को सम्मानित किया और उनके माता-पिता को शॉल ओढाई। 
 

विज्ञापन
Chief Justice of India felicitated Pragya the Daughter of Tea Seller
pragya felicitated - फोटो : pti

विस्तार

एक चायवाले की बेटी, जिसका नाम प्रज्ञा है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्रज्ञा के पिता चाय बेचने का काम करते हैं। उस होनहार बेटी प्रज्ञा को भारत के मुख्य न्यायधीश ने शॉल ओढ़ाई और सम्मानित किया। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रज्ञा ने अपने दम पर अमेरिका से कानून में स्नातकोत्तर करने के लिए छात्रवृत्ति हासिल की है। प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों ने प्रज्ञा को सम्मानित किया। 

विज्ञापन

प्रज्ञा के सामने कई चुनौतियां थी लेकिन इस मुश्किल डगर को पार कर इस बेटी ने अमेरिका में कानून की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति हासिल कर ली। प्रज्ञा के पिता अजय कुमार सामल का सिर आज गर्व से ऊंचा हो गया है। ये युवा वकील अब अमेरिका के कैलिफोर्निया या मिशिगन विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करेंगी।

विज्ञापन

तोहफे में मिली किताबें

Chief Justice of India felicitated Pragya the Daughter of Tea Seller
pragya felicitated - फोटो : pti

बुद्धवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और बाकी न्यायाधीश लाउंज में इकट्ठे हुए। यहां प्रज्ञा का अभिनंदन किया गया। इस दौरान न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने भारतीय संविधान हस्ताक्षरित तीन पुस्तकें प्रज्ञा को तोहफे में दी।  

विज्ञापन

अपने दम पर पाया मुकाम

Chief Justice of India felicitated Pragya the Daughter of Tea Seller
pragya felicitated - फोटो : pti

जस्टिस चंद्रचूड़ ने इस युवा वकील को सम्मानित करने के बाद कहा कि ‘हम जानते हैं कि प्रज्ञा ने अपने दम पर सब कुछ किया। हम उम्मीद करते हैं कि कानून में स्नातकोत्तर करने के बाद प्रज्ञा अपने देश की सेवा के लिए वापस लौटेगी। 

विज्ञापन

माता-पिता को ओढाई शॉल

Chief Justice of India felicitated Pragya the Daughter of Tea Seller
pragya felicitated - फोटो : pti

इसके बाद न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने प्रज्ञा के पिता अजय कुमार सामल और उनकी पत्नी को शॉल भेंट की। दोनों की आंखें गर्व से चमक रही थीं और हाथ कृतज्ञता से जुड़े हुए थे। 

प्रज्ञा की प्रेरणा हैं न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

Chief Justice of India felicitated Pragya the Daughter of Tea Seller
pragya felicitated - फोटो : pti

मुख्य न्यायाधीश और अदालत के अन्य न्यायाधीशों के स्नेह को देखकर प्रज्ञा काफी खुश नजर आई। 25 साल की इस युवा वकील ने कहा कि ‘न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ उनके लिए प्रेरणा हैं। वह युवा वकीलों को प्रोत्साहित करते हैं और उनके शब्द रत्नों की तरह हैं। वास्तव बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करना इतना आसान नहीं होता। लेकिन प्रज्ञा ने ये कर दिखाया और अब उनके सपनों को पंख लग गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed