{"_id":"5a86e9ec4f1c1b187e8b6837","slug":"chief-election-commissioner-om-prakash-rawat-statement-on-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य चुनाव आयुक्त की अपील- निडर व निष्पक्ष होकर कराएं चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुख्य चुनाव आयुक्त की अपील- निडर व निष्पक्ष होकर कराएं चुनाव
ब्यूरो, अमर उजाला, शिलांग
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने शुक्रवार को त्रिपुरा, मेघालय व नगालैंड में चुनाव तंत्र से निडर व निष्पक्ष होकर चुनाव कराने की अपील की। चुनाव विभाग के अधिकारियों के साथ यहां शुक्रवार को मेघालय की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद रावत पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों की अपनी अनूठी खासियतें हैं। चुनाव आयोग ने मुक्त व निष्पक्ष चुनावों के लिए हरसंभव उपाय किए हैं। तीनों राज्यों के चुनाव विभाग से भी निडर व निष्पक्ष होकर चुनाव कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
आयोग चुनाव अधिकारियों के आचरण पर नजदीकी निगाह रखेगा। रावत ने कहा कि अपने दौरे के दौरान आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की है। ज्यादातर दलों ने आयोग की व्यवस्था पर संतोष जताया है।
विज्ञापन
इसके अलावा राज्य प्रशासन से भी सुरक्षा चुस्त करने को कहा गया है। सीमा पार से होने वाली तस्करी पर भी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारियों ने मेघालय में 17.25 लाख की नकदी और 20 हजार लीटर शराब जब्त की है।