फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sedition law will not be repealed: Chidambaram took a dig at Rijijus announcement, Union minister retaliated

देशद्रोह कानून रद्द नहीं होगा: रिजिजू के एलान पर चिदंबरम ने किया तंज, केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार

Sat, 11 Dec 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 11 Dec 2021 02:29 PM IST
सार

देशद्रोह कानून को रद्द नहीं करने के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कानून मंत्री किरण रिजिजू के बयान पर कटाक्ष किया। चिदंबरम ने कहा कि इस सरकार में कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sedition law will not be repealed: Chidambaram took a dig at Rijijus announcement, Union minister retaliated
पी चिदंबरम - फोटो : social media

विस्तार

देशद्रोह कानून को रद्द नहीं करने के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू के बयान पर कटाक्ष किया। चिदंबरम ने कहा कि इस सरकार में कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसमें निर्दोष लोगों को फंसाकर सजा दी जा रही है। इसके बाद रिजिजू ने पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हजारों लोगों पर देशद्रोह के केस लगाए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को असम के एक सांसद के सवाल पर कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा था कि राजद्रोह कानून खत्म करने का गृह मंत्रालय का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।  लोकसभा में रिजिजू के लिखित जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए, चिदंबरम ने ट्वीट किया, "कानून मंत्री ने कहा कि एमएचए ने उन्हें सूचित किया है कि राजद्रोह कानून (धारा 124 ए) को निरस्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यह नहीं कहा कि एमएचए के पास बुक करने के प्रस्ताव हैं या नहीं।' 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि कानून मंत्री ने यह भी कहा कि देशद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी का उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में कानून मंत्री रिजिजू पर तंज कसते हुए लिखा, " उन्होंने यह नहीं कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्टिंग करने वाले समाचार पत्र नहीं पढ़ते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजिजू ने यह किया पलटवार
चिदंबरम के तंजभर ट्वीट पर रिजिजू ने ट्वीट कर पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने  कहा, 'चिदंबरम बताएं कि पूववर्ती कांग्रेस सरकार ने लोगों पर कितने हजार देशद्रोह के मामले दायर किए थे? कानून मंत्री अखबार नहीं पढ़ते, लेकिन वह जानते हैं कि मीडिया रिपोर्ट सरकारी विभागों के रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं बनतीं। सम्मानीय सुप्रीम कोर्ट ने जानती है कि टिप्पणियां किस तरह की जाती हैं और औपचारिक आदेश किस तरह पारित किए जाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed