फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram s sarcasm on Record Vaccination: Who knows, there may be a Nobel Prize for Medicine awarded to the Modi government

रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल: चिदंबरम बोले- रिकॉर्ड बनाने के लिए की गई जमाखोरी

Wed, 23 Jun 2021 07:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 23 Jun 2021 07:52 AM IST
सार


रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर सवाल उठाते हुए चिदंबरम ने कहा कि रविवार को जमा करो, सोमवार को टीकाकरण करो और फिर मंगलवार को उसी स्थिति में लौट आओ। यही एक दिन में टीकाकरण का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के पीछे का राज है।
 

विज्ञापन
Chidambaram s sarcasm on Record Vaccination: Who knows, there may be a Nobel Prize for Medicine awarded to the Modi government
पी चिदंबरम - फोटो : social media

विस्तार

देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून को रिकॉर्ड 88 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को दावा किया कि रविवार को टीकों को जमा किया गया और सोमवार को टीकाकरण का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया, लेकिन इसके अगले दिन फिर से पुरानी स्थिति रही।

विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसको लेकर मोदी सरकार को औषधि के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिल सकता है। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘रविवार को जमा करो, सोमवार को टीकाकरण करो और फिर मंगलवार को उसी स्थिति में लौट आओ। यही एक दिन में टीकाकरण का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के पीछे का राज है।’’
विज्ञापन

 


चिदंबरम कसा तंज, बोले- मोदी है तो मुमकिन है
चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि इस कदम को गिनीज बुक में स्थान मिलेगा। कौन जानता है कि मोदी सरकार को औषधि का नोबेल पुरस्कार मिल जाए। ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को अब ‘मोदी है तो मिरैकल है’ पढ़ा जाना चाहिए।’’

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 21 जून को एक दिन में कोरोना वायरस के 88.09 लाख टीके लगाने की ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल की है और करीब 64 प्रतिशत खुराकें ग्रामीण इलाकों में दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed