फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram: If Constitution amended as per BJP agenda, it'll be end of parliamentary democracy

Politics: 'BJP इस पर आगे बढ़ रही, अगर ऐसा हुआ तो...', अनंत हेगड़े के संविधान बदलने वाले बयान पर बोले चिदंबरम

Mon, 11 Mar 2024 10:13 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 10:13 AM IST
सार

भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस इस विचार पर आगे बढ़ गए हैं। अगर ऐसा होता है तो समझिए लोकतंत्र और संघवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
Chidambaram: If Constitution amended as per BJP agenda, it'll be end of parliamentary democracy
अनंत कुमार हेगड़े- पी चिदंबरम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को एक जनसभा में कहा कि अगर भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलता है तो संविधान के प्रावधानों को बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बहुमत भले हो लेकिन संविधान संशोधन के लिए राज्यसभा में भी दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। इस बयान के बाद से राजनीतिक दलों ने भाजपा को जमकर घेरा है। 
विज्ञापन


संविधान बदलने की भाजपा की मंशा छिपी नहीं- चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि संविधान संशोधन करने की भाजपा की मंशा कभी छुपी नहीं थी। भाजपा नेताओं ने निजी बातचीत में कहा है कि भारत को एक हिंदू राष्ट्र होना चाहिए। हिंदी भारत की एकमात्र आधिकारिक भाषा होनी चाहिए। केंद्र सरकार को मजबूत होना चाहिए और राज्य सरकारों पर हावी होना चाहिए।
विज्ञापन


संविधान बदलने के विचार पर आगे बढ़ी भाजपा-आरएसएस
अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिदंबरम ने कहा कि कभी कभी- हेगड़े जैसे भाजपा नेता बातें उगल देते हैं और फिर अपनी ही बात से इनकार करते हैं। यह एक पुरानी चाल है। चिदंबरम ने कहा कि आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता इस बात से उत्साहित है कि भाजपा संविधान संशोधन के विचार को आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हुआ संशोधन तो लोकतंत्र का होगा अंत- चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने दावा किया कि अगर आरएसएस और भाजपा के एजेंडे के मुताबिक संविधान में संशोधन किया जाता है, तो यह संसदीय लोकतंत्र, संघवाद, अल्पसंख्यकों के अधिकारों और दो आधिकारिक भाषाओं में से एक अंग्रेजी भाषा का अंत होगा। 


ये निजी विचार, स्पष्टीकरण मांगेंगे- भाजपा
हालांकि सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा की कर्नाटक इकाई ने कहा कि संविधान पर सांसद अनंतकुमार हेगड़े की टिप्पणी उनके निजी विचार हैं और पार्टी के रुख को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं। भाजपा देश के संविधान को बनाए रखने के लिए अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है और हम उनसे स्पष्टीकरण मांगेगी। गौरतलब है कि छह बार के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े अपने हिंदू समर्थित विचारों के लिए जाने जाते हैं और उनकी टिप्पणियों ने पहले भी विवादों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed