{"_id":"6080a1c68ebc3e8dab49b128","slug":"chickens-stopped-laying-eggs-farmer-goes-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब मामला : मुर्गियों ने अंडे देना बंद किया तो पुलिस में शिकायत करने पहुंच गया किसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजीबोगरीब मामला : मुर्गियों ने अंडे देना बंद किया तो पुलिस में शिकायत करने पहुंच गया किसान
Thu, 22 Apr 2021 03:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पुणे।
एजेंसी, पुणे।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:35 AM IST
सार
लोनी कल्भोर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मोक्षी ने कहा, एक पॉल्ट्री फार्म मालिक ने शिकायत की थी कि इलाके के तीन-चार पॉल्ट्री फार्म मालिकों की एक जैसी समस्या है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : social media
विस्तार
पुणे जिले के किसान के पॉल्ट्री फॉर्म में मुर्गियों ने अंडे देना बंद कर दिया तो वह पुलिस में शिकायत करने पहुंच गया। दरअसल, किसान उस कंपनी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा था, जिसका चारा खरीदने के बाद ही मुर्गियों ने अंडे देना बंद कर दिया था। हालांकि कंपनी द्वारा तीन से चार पॉल्ट्री फार्म को मुआवजा देने पर सहमति जताने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
लोनी कल्भोर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मोक्षी ने कहा, एक पॉल्ट्री फार्म मालिक ने शिकायत की थी कि इलाके के तीन-चार पॉल्ट्री फार्म मालिकों की एक जैसी समस्या है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि उन सबने अहमदनगर जिले की एक कंपनी से मुर्गियों के लिए चारा खरीदा था, इसके बाद ही उनकी मुर्गियों ने अंडे देना बंद कर दिया था। इसके बाद हमने जिले के पशुपालन अधिकारी से संपर्क किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह आम बात है। कई बार ऐसा होता है कि कोई खास चारा मुर्गियों के अनुकूल नहीं होता है और इसे खाने के बाद वे अंडे देना बंद कर देती हैं। ऐसे मामलों में पहले वाला चारा देने से मुर्गियां अंडे देने लग जाती हैं।
पुलिस के मुताबिक, हमने चारा बनाने वाली कंपनी से संपर्क किया तो उसने बताया कि ऐसी ही शिकायतें कुछ और ग्राहकों ने की है। इसके बाद कंपनी मालिक ने सभी किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने पर सहमति जताई।