{"_id":"5892e5524f1c1b232ae80656","slug":"chhattisgarh-top-cop-goes-on-medical-leave-over-his-alleged-threats-to-activists","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले बस्तर के IG कल्लूरी को छुट्टी पर भेजा गया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले बस्तर के IG कल्लूरी को छुट्टी पर भेजा गया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Feb 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
फाइलः एसआरपी कल्लूरी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरे बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 'मेडिकल लीव' पर भेजा गया है। कल्लूरी पिछले कुछ दिनों से काफी विवादों में थे, उनपर राज्य में सक्रिय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को धमकाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगा था। इसके बाद कल्लूरी के खिलाफ आवाजें काफी मुखर होती गईं।
कल्लूरी पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकील और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले लोगों का दावा है कि कल्लूरी के मोबाइल नंबर से उन्हें धमकी और अभद्र भाषा वाले संदेश प्राप्त हुए हैं।
गौरतलब है कि इसी महीने सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता बेला भाटिया के घर पर हमला हुआ था और कथित रूप से धमकाया भी गया था। इसके बाद बेला को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कल्लूरी को संदेश भेजे थे।