{"_id":"5902cc6c4f1c1b1035c0d91d","slug":"chhattisgarh-police-recovered-a-naxal-s-body-from-the-sukma-naxal-attack-site-in-burkapal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा हमला: पुलिस को घटनास्थल से मिला नक्सली का शव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुकमा हमला: पुलिस को घटनास्थल से मिला नक्सली का शव
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Getty Images
पुलिस ने कल रात छत्तीसगढ़ बुरकापाल में सुकमा नक्सली हमले के घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया। न्यूजएजेंसी एएनआई के हवाले से ये खबर आई है। आपको बता दें कि सोमवार 24 अप्रैल को नक्सलियों ने सैनिकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 26 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों ने कहा है कि वे इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सुकमा हमलाः मानव ढाल को बचाने के लिए नक्सलियों की गोली खाते रहे जवान
विज्ञापन
नक्सलियों ने जवानों पर घात लगाकर उस समय हमला किया जब सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के जवान चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में रोड ओपनिंग के लिए निकले थे। सैनिकों ने बताया था कि नक्सलियों के इस हमले में गांववाले भी शामिल थे।
विज्ञापन
कई साल पहले हुए जीरम घाटी हमले के बाद इसे हाल का सबसे बड़ा नक्सली हमला माना जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब नक्सलियों के हमले में इतनी बड़ी तादाद में जवान शहीद हुए हैं।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों हो जाते हैं सुकमा जैसे बड़े नक्सली हमले
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कहा था कि हमारे बहादुर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि सभी माओवादी प्रभावित राज्यों की बैठक 8 मई को होगी, जिसमें वामपंथी उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।