{"_id":"688c6941230b0ce5920d5acc","slug":"chhattisgarh-nun-row-arrest-kerala-bjp-chief-rajeev-chandrasekhar-misunderstanding-caused-release-very-soon-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Nun Row: केरल की ननों की गिरफ्तारी पर बोले प्रदेश BJP अध्यक्ष चंद्रशेखर; गलतफहमी हुई, रिहाई जल्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chhattisgarh Nun Row: केरल की ननों की गिरफ्तारी पर बोले प्रदेश BJP अध्यक्ष चंद्रशेखर; गलतफहमी हुई, रिहाई जल्द
Fri, 01 Aug 2025 12:45 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:45 PM IST
सार
केरल के ननों को छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किए जाने का मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि पुलिस की कार्रवाई का कारण गलतफहमी होना है। उन्होंने ननों की जल्द रिहाई का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल की ननों की गिरफ्तारी मामले में भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी "गलतफहमी" के कारण हुई है। उन्हें जल्द ही जमानत मिल जाएगी। त्रिशूर में कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) के अध्यक्ष और त्रिशूर के आर्चबिशप एंड्रयूज तजाथ से मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने कहा, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले पर बातचीत की है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ननों की जमानत याचिका का विरोध नहीं करेगी
राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने आश्वासन दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ननों की जमानत याचिका का विरोध नहीं करेगी। उन्होंने कहा यह एक न्यायिक प्रक्रिया है। इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। भाजपा इस मामले को राजनीतिक चश्मे से नहीं देख रही है। पार्टी लोगों की मदद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट से जुड़े अलग कानून, गलतफहमी के कारण हुई कार्रवाई
उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में निजी प्लेसमेंट एजेंसियों को लेकर एक कानून है। इसके तहत किसी भी युवती को नौकरी के लिए एक जिले से दूसरे जिले में भेजने पर उसे एक सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है। इस मामले में ऐसा नहीं हुआ और गलतफहमी के कारण राज्य की पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर गरमाई सियासत: वामपंथी दलों के सांसदों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा खत
ननों पर हुई कार्रवाई से आर्चबिशप दुखी
पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद आर्चबिशप एंड्रयूज तजाथ ने पत्रकारों से कहा, चर्च चाहता है कि गिरफ्तार ननों को शीघ्र जमानत मिल जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ननों पर हुई कार्रवाई से वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ देशभर में ईसाई समुदाय पर हो रहे कथित हमलों पर भी चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की।
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: ननों की गिरफ्तारी पर बवाल, मेघालय से उठी रिहाई की मांग; कैथोलिक संगठन ने सीएम को लिखी चिट्ठी
क्या है पूरा मामला, किसकी शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया?
गौरतलब है कि नन प्रीति मेरी और वंदना फ्रांसिस को छत्तीसगढ़ पुलिस ने विगत 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दो ननों के अलावा सुकामन मंडावी को भी गिरफ्तार किया था। बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बारे में आई खबरों के मुताबिक ननों पर तीन लड़कियों को नारायणपुर से जबरन धर्मांतरण के लिए ले जाने के आरोप लगाए गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह मानव तस्करी का मामला है।