फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Naxalites stop the goods train and set fire to the engine, kirandul-visakhapatnam road blocked

Chhattisgarh: माओवादियों ने मालगाड़ी के इंजन में लगाई आग, किरंदुल-विशाखापट्टनम मार्ग ठप

Wed, 23 Feb 2022 11:39 AM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 23 Feb 2022 11:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर मालागाड़ी के इंजन में आग लगा दी। मामला मंगलवार की रात का है। माओवादियों ने बचेली और भांसी के बीच वारदात को अंजाम दिया। इस वजह से किरंदुल-विशाखापट्टनम मार्ग ठप पड़ा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Naxalites stop the goods train and set fire to the engine,  kirandul-visakhapatnam road blocked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार की रात छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर मालागाड़ी के इंजन में आग लगा दी। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। माओवादियों ने बचेली और भांसी के बीच आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मालगाड़ी का ड्राइवर सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी बैलाडीला से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम जा रही थी।

विज्ञापन

 
घात लगाकर बैठे थे माओवादी
भांसी के जंगल का इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसी वजह से जो भी रेल यहां से गुजरती है, उसकी रफ्तार काफी कम रहती है। ताकि यहां कोई भी वारदात को अंजाम दिया जाए तो ज्यादा नुकसान न झेलना पड़े। मंगलवार रात को भी मालगाड़ी की रफ्तार धीमी ही थी। माओवादी इसी क्षेत्र में घात लगाकर बैठे थे।
विज्ञापन

 
पायलट को उतारा, फिर लगाई आग
माओवादियों को मालगाड़ी आने की जानकारी मिली तो वो ट्रैक पर आ गए और बंदूक दिखाकर मालगाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद पायलट और एक अन्य कर्मचारी को मालगाड़ी से नीचे उतारने के बाद माओवादियों ने उनके वॉकी-टॉकी और मोबाइल जब्त कर लिए। फिर मालगाड़ी में आग लगाकर वापस जंगल की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किरंदुल-विशाखापट्टनम मार्ग हुआ बाधित
वारदात की जानकारी मिलने के बाद दंतेवाड़ा से DRG के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद से किरंदुल-विशाखापट्टनम मार्ग बाधित हो गया है। मालगाड़ी के जल चुके इंजन को हटाने का काम किया जा रहा है।

 
पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी को 2021 में किया था डिरेल
वर्ष 2021 में भांसी-कमालूर के पास रेलवे पुल के ऊपर माओवादियों ने एक पैसेंजर ट्रेन को डिरेल कर दिया था। हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया था और पैसेंजर ट्रेन का इंजन ही डिरेल हुआ था। रेल मार्ग को रात में ठीक करने बाद बहाल कर दिया गया था। इसके अलावा नवंबर में मालगाड़ी के 12 से ज्यादा डिब्बे डिरेल कर दिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed