फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Maoist attack: indian Railways cancel two passenger trains in view of security

Chhattisgarh Maoist attack: सुरक्षा के मद्देनजर दो पैसेंजर ट्रेनें हुईं रद्द, दौड़ती रहेंगी मालगाड़ियां

Wed, 26 Apr 2023 06:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 26 Apr 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Chhattisgarh Maoist attack: जानकारी के अनुसार, बस्तर में किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये दोनों यात्री ट्रेनें आज दंतेवाड़ा से आगे किरंदुल नहीं जाएगी। हालांकि किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम तक मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी...
loader
Chhattisgarh Maoist attack: indian Railways cancel two passenger trains in view of security
Kirandul-Visakhapatnam Passenger train - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 डीआरजी जवान शहीद हो गए हैं। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। जवानों की टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट के जरिए पुलिसकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया। नक्सली हमले के बाद रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बस्तर में किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये दोनों यात्री ट्रेनें आज दंतेवाड़ा से आगे किरंदुल नहीं जाएगी। हालांकि किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम तक मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी। ईको (ईस्ट कोस्ट) रेलवे मंडल ने यात्री ट्रेनों को लेकर आदेश जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में ये हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ। सूत्रों के मुताबिक यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था। आईजी सुंदरराज पी ने कहा- मौके पर वरिष्ठ अफसर भेजे गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed