फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Fake challan racket related to tax evasion busted Patwari arrested for taking bribe in Dhamtari

छत्तीसगढ़: 68 करोड़ की कर चोरी से जुड़े नकली चालान रैकेट का भंडाफोड़, धमतरी में पटवारी गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2022 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Sep 2022 09:25 PM IST
सार

कार्रवाई जीएसटी के तहत फर्जी आईटीसी चालान जारी करने में लगे पक्षों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Fake challan racket related to tax evasion busted Patwari arrested for taking bribe in Dhamtari
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय की रायपुर इकाई ने सात फर्जी फर्मों के खिलाफ फर्जी चालान जारी कर 68.04 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयुक्तालय ने इन नकली फर्मों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जो बिना किसी माल की वास्तविक आपूर्ति के छत्तीसगढ़ के भीतर और बाहर कई करदाताओं को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करने और पारित करने में शामिल हैं।

विज्ञापन


यह कार्रवाई जीएसटी के तहत फर्जी आईटीसी चालान जारी करने में लगे पक्षों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। अधिकारी ने कहा कि इस फर्जी आईटीसी रैकेट में शामिल लोगों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, धमतरी जिले में गुरुवार को कथित रिश्वतखोरी के आरोप में एक पटवारी (राजस्व अधिकारी) को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृता सोरी ने कहा कि कुरुद तहसील के राखीगांव में तैनात भूपेंद्र ध्रुव को जमीन के स्वामित्व के हस्तांतरण की मांग करने वाले एक व्यक्ति से 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त एसपी ने कहा कि उसने 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी और पहले ही 12,000 रुपये की किस्त ले चुका था। शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी से संपर्क करने के बाद हमने जाल बिछाया और उसके कार्यालय में 9,000 रुपये लेते हुए उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed