{"_id":"6262de55c0cd872bc85d3cf6","slug":"chhattisgarh-bjp-slams-lakhma-over-remark-about-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मोदी पर टिप्पणी के लिए भाजपा ने मंत्री लखमा पर साधा निशाना, सीएम से पूछा सवाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छत्तीसगढ़: मोदी पर टिप्पणी के लिए भाजपा ने मंत्री लखमा पर साधा निशाना, सीएम से पूछा सवाल
Fri, 22 Apr 2022 10:26 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:26 PM IST
सार
लखमा ने दो दिन पहले सुकमा जिले में मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया कि मोदी की पिछली दो यात्राओं से राज्य को किसी भी तरह से कोई फायदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Kawasi Lakhma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य की पिछली यात्राओं के बारे में उनकी टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा। बस्तर के आदिवासी नेता लखमा ने दो दिन पहले सुकमा जिले में मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया कि मोदी की पिछली दो यात्राओं से राज्य को किसी भी तरह से कोई फायदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लेकिन उन्होंने इस मुद्दे को उठाने के लिए जिस तरीके की भाषा का इस्तेमाल किया, उससे विवाद खड़ा हो गया। प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करना बस्तर की संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ है। विपक्षी दल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने मंत्री से सहमत हैं।
विज्ञापन