फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh 68 years ago Pandit Nehru now Priyanka Gandhi is reaching Bastar to strengthen CM Baghel Updates

Chhattisgarh: 68 साल पहले पंडित नेहरू अब प्रियंका पहुंच रहीं बस्तर, भरोसा रैली के जरिए CM बघेल को करेंगी मजबूत

Wed, 12 Apr 2023 08:37 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 12 Apr 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वायनाड से सीधे जगदलपुर आएंगी। जगदलपुर एयरपोर्ट से मंच तक बाइक रैली के माध्यम से उनका स्वागत किया जाएगा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी 13 अप्रैल 1955 को बस्तर आए थे। अब 13 अप्रैल 2023 को प्रियंका गांधी बस्तर आ रहीं हैं।
loader
Chhattisgarh 68 years ago Pandit Nehru now Priyanka Gandhi is reaching Bastar to strengthen CM Baghel Updates
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंच रही है। प्रियंका गांधी संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित भरोसा सम्मेलन में शामिल होंगी। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेगी। कांग्रेस ने इस सम्मेलन में एक लाख से भी अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। बस्तर में प्रियंका की सभा से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। प्रदेश में बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज कांग्रेस के पास बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीटें हैं। प्रियंका के बस्तर दौरे के समय पूरे प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक बस्तर में मौजूद रहेंगे।



ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वायनाड से सीधे जगदलपुर आएंगी। जगदलपुर एयरपोर्ट से मंच तक बाइक रैली के माध्यम से उनका स्वागत किया जाएगा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी 13 अप्रैल 1955 को बस्तर आए थे। अब 13 अप्रैल 2023 को प्रियंका गांधी बस्तर आ रहीं हैं। कांग्रेस अपने कैलेंडर के लिए यह तारीख बेहद महत्वपूर्ण मान रही है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम स्थल पर नेहरू से लेकर गांधी परिवार के बस्तर प्रवास की तस्वीरें भी लगाई गई है।


बस्तर से होगी चुनावी अभियान की शुरुआत
प्रियंका गांधी कल बस्तर से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के लिए मजबूत गढ़ के रूप में उभर रहे छत्तीसगढ़ के साथ दो अन्य राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में नवंबर-दिसंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उक्त दोनों राज्यों में भाजपा से कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दमदार वापसी करने में सफल रहीं तो उसका श्रेय भी प्रियंका को जाएगा। इस तरह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि चमकाने का दारोमदार मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ पर ही होगा।

प्रदेश के नेताओं के साथ होगा मंथन
प्रियंका चुनावी सभा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। इसमें बस्तर से लेकर सरगुजा तक के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया था। पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ी और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर प्रियंका की बैठक के बाद ही निर्णय होगा। सूत्रों की मानें तो अगले एक महीने में पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष के अलावा दो कार्यकारी अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed