Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhath Mahaparv waterless fast concludes arghya to rising Sun Bihar deo temple delhi and world chhath photos

छठ महापर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

Mon, 16 Nov 2026 06:26 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 16 Nov 2026 06:26 AM IST
सार

उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ नमन करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। आज श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत और अनुष्ठान पूरा किया। दिल्ली में यमुना नदी में विशेष इंतजाम किए गए। भारत के बाहर भी आस्था का चरम और पवित्रता की पराकाष्ठा देखी गई।

विज्ञापन
Chhath Mahaparv waterless fast concludes arghya to rising Sun Bihar deo temple delhi and world chhath photos
छठ महापर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं के साथ राजनीतिक हस्तियों ने भी दिए अर्घ्य - फोटो : एएनआई

विस्तार

लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालु आज उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद अपना अनुष्ठान पूरा किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी समेत तमाम जलाशयों में स्वच्छता के साथ-साथ सभी जरूरी बंदोबस्त किए गए। खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस चार दिवसीय महापर्व में शामिल हुईं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार की राजधानी पटना में व्रत किया। आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सभी व्रतियों ने अपना निर्जला व्रत समाप्त किया। छठ के लिए बनाए गए घाटों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन

छठ महापर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को छठ पूजा के अंतिम और चौथे दिन पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह "दिव्य" पर्व सभी व्रतधारी श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि छठ के भव्य त्योहार का चार दिवसीय अनुष्ठान उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने इस पर्व को प्रकृति को समर्पित एक दिव्य उत्सव बताया, जिसमें दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। पीएम मोदी ने छठी मैया से देश भर के सभी व्रत रखने वाले भक्तों और अपने परिवार के सदस्यों पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना भी की।

विज्ञापन
श्रद्धालु संजय झील पर छठ पूजा अनुष्ठान करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकआस्था का महापर्व, विदेश में भी उत्साह
बिहार की संस्कृति से खास तौर पर जुड़े सूर्य उपासना का चार विशेष अनुष्ठान और महापर्व छठ अब विदेश में भी पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। विदेश से आई तस्वीरों में भी भारतवंशियों के साथ-साथ सूर्य की उपासना करने वाले श्रद्धालुओं को छठ मनाते देखा गया।

आम लोगों के अलावा सियासी हस्तियों के बीच भी आस्था
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की राजधानी पटना से इतर छठ महापर्व मनाया। उन्होंने मुंगेर में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी राज्य के जशपुर में छठ महापर्व में भाग लिया। इसके अलावा भाजपा सांसद रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में छठ महापर्व मनाया।

मुख्यमंत्री सूर्य देव की पूजा और सभी के आशीर्वाद पर क्या बोले?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी पत्नी के साथ छठ पूजा के अनुष्ठानों में भाग लेने के बाद पत्रकारों को बताया कि वे हर साल अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में लोक आस्था का महापर्व मनाने और आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने कहा, आज के शुभ अवसर पर सूर्य देव की पूजा करने और सभी का आशीर्वाद लेने आए हैं। विशेष रूप से व्रत रखने वाली माताओं व महिलाओं का आशीर्वाद मांगा। 

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से वाराणसी तक कैसा माहौल?

सांसद रवि किशन ने गोरखनाथ मंदिर परिसर के भीम सरोवर में सुबह का अर्घ्य देने के बाद कहा, छठी मैया का आशीर्वाद अविश्वसनीय है। उन्होंने माताओं और बहनों को पूजा करते देख खुशी व्यक्त की। उन्होंने दुनिया भर में अनुष्ठान करने वाले भक्तों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। दिल्ली में, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पर्व के अंतिम दिन सोनिया विहार घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।



यह भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी सहित प्रदेश के कई जिलों में छठ पर्व संपन्न, सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत


कई देशों में पूरी भव्यता के साथ बिखर रही छठ की छटा
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ की व्यापकता भारत में तो बढ़ ही रही है, इसकी छटा सात समंदर पार कई देशों में भी पूरी भव्यता के साथ बिखर रही है। नेपाल की राजधानी काठमांडो से लेकर अमेरिका और लंदन तक प्रवासी भारतीयों ने सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए पूरे विधि-विधान के साथ इस महापर्व को मनाया। काठमांडो में बागमती नदी के पावन तट और विभिन्न कृत्रिम घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। पारंपरिक परिधानों में सजे व्रतियों ने डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दुबई में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने पाम जुमेराह के खुले समुद्र तट पर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। 

बंगाल, ओडिशा से मुंबई तक उत्साह, अभिनेता सोनू सूद क्या बोले?
पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी छठ व्रतियों के बीच श्रद्धा और आस्था के साथ-साथ विशेष उत्साह देखा गया। मुंबई में अभिनेता सोनू सूद भी छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं के बीच देखे गए। इसके अलावा अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बने घाटों पर भी उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। 



दिल्ली में यमुना किनारे किए गए बंदोबस्त के बीच धुंध और प्रदूषण वाले स्मॉग से उत्साह कमजोर नहीं हुआ। सूर्योदय का समय होने पर श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पहले इस महापर्व के तीसरे दिन दिल्ली के तमाम जलाशयों में श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।



मुंबई के कुर्ला में श्रद्धालुओं ने कृत्रिम तालाब पर छठ पूजा की रस्में निभाईं।

65,000 करोड़ से अधिक का कारोबार

आस्था के साथ-साथ कारोबार के लिहाज से भी छठ बड़ा आयोजन बनकर उभरा है। कारोबारियों के संगठन कैट का अनुमान है कि छठ पर देशभर में 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। करीब 11 करोड़ लोगों ने यह त्योहार मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed