फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai sexual harassment victim minor commits suicide wrote in note that mothers womb and grave are only two safe places news in Hindi

चेन्नई: यौन शोषण की शिकार छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'मां की कोख' और 'कब्र', दो ही जगहें सुरक्षित

Sun, 19 Dec 2021 04:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 19 Dec 2021 04:47 PM IST
सार

यौन शोषण का शिकार एक नाबालिग किशोरी जब इस तनाव को नहीं सह पाई तो उसने अपनी जान दे दी। लेकिन यह कदम उठाने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने लिखा है कि इस दुनिया में केवल दो ही सुरक्षित स्थान हैं। 

विज्ञापन
Chennai sexual harassment victim minor commits suicide wrote in note that mothers womb and grave are only two safe places news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चेन्नई के पूनमल्ली इलाके की रहने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने यौन शोषण का शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली। अपनी जान देने से पहले नाबालिग किशोरी ने एक पत्र भी लिखा। भावुक कर देने वाले इस पत्र में उसने अपने अकेलेपन, उत्पीड़न के खिलाफ अपनी लड़ाई के बारे में लिखा है। यह भी बताया है कि जब वह तनाव के इस दौर से गुजर रही थी तब न तो उसका स्कूल और न ही घर सुरक्षित साबित हुआ। 

विज्ञापन


यह सुसाइड नोट मृतका के घर से मिला है और पुलिस इसी के जरिए मामले की जांच कर रही है। किशोरी एक सरकारी स्कूल की छात्रा थी। नोट में उसने लिखा है कि सुरक्षित जगहें केवल दो हैं... मां की कोख और कब्र। उसके माता-पिता का कहना है कि पहले छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। वहां एक शिक्षक के बेटे ने उसका उत्पीड़न किया था। तब वह नौवीं कक्षा में थी। इसके बाद उसका एडमिशन सरकारी स्कूल में कराया था।
विज्ञापन


तमिलनाडु में बढ़े हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध
राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बीते कुछ समय में दुर्भाग्यपूर्ण रूप से काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले सप्तात तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक हाईस्कूल का छात्रा का शव झाड़ियों में मिला था। वह 11 दिसंबर को लापता हुई थी। एक अन्य मामले में कोयंबटूर में ही एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। आरोपी शिक्षक इस समय पुलिस हिरासत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed