फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Sessions Court Judge extends judicial custody of Tamil Nadu Minister Senthil Balaji for 14 days

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को झटका, न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी

Fri, 15 Sep 2023 05:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Sep 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Chennai Sessions Court Judge extends judicial custody of Tamil Nadu Minister Senthil Balaji for 14 days
Senthil Balaji - फोटो : Social Media

चेन्नई सत्र न्यायालय ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। सेंथिल बालाजी को पुझल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था। इससे पहले चेन्नई की एक कोर्ट ने जून में धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को आदेश सुरक्षित रख लिया। फैसला 20 सितंबर तक के लिए सुरक्षित रखा गया है

विज्ञापन


प्रधान सत्र न्यायाधीश एस. अल्ली ने बालाजी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, एनआर एलंगो और ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एआरएल सुंदरेसन की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। केंद्रीय एजेंसी ने पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक सरकार में परिवहन मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले पैसे लेने से संबंधित धनशोधन मामले में 14 जून को बालाजी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed