फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Metro accident Part of the under-construction track collapsed near Ramapuram News In Hindi

चेन्नई मेट्रो हादसा: रामापुरम के पास निर्माणाधीन ट्रैक का हिस्सा गिरा, एक व्यक्ति की मौत; बचाव कार्य जारी

Fri, 13 Jun 2025 01:50 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 01:50 AM IST
सार

चेन्नई मेट्रो के निर्माणाधीन ट्रैक गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। चेन्नई मेट्रो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि बाइक पर कोई और भी सवार था या नहीं। साथ ही मेट्रो प्रशासन ने मामले की गहराई से जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Chennai Metro accident Part of the under-construction track collapsed near Ramapuram News In Hindi
चेन्नई में निर्माणाधीन मेट्रो ट्रैक का हिस्सा गिरा - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

चेन्नई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मेट्रो रेल के फेज-2 कॉरिडोर के अंतर्गत बन रहा एक ट्रैक सेक्शन शुक्रवार को डीएलएफ रामापुरम के पास गिर गया। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक का निर्माण कार्य जारी था। जानकारी के अनुसार इस हादसे में अबतक एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन


मामले में अधिकारियों ने बताया कि पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इस संबंध में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: इंजन फेल या खुला लैंडिंग गियर? अहमदाबाद विमान हादसे में सामने आ रही है ये तीन थ्योरी

विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई मेट्रो ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए चेन्नई मेट्रो ने जानकारी दी कि हम यह पुष्टि करते हैं कि हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हुई है। यह जांच की जा रही है कि बाइक पर कोई दूसरा व्यक्ति (पिलियन राइडर) भी सवार था या नहीं। पूरी घटना की गहन जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- AI Plane Crash: विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय समिति गठित; जांच में मदद के लिए ब्रिटिश एजेंसी की टीम भारत रवाना

बता दें कि यह हादसा चेन्नई मेट्रो के फेज-2 कॉरिडोर के अंतर्गत रामापुरम इलाके में हुआ, जहां निर्माणाधीन ट्रैक का एक हिस्सा गिर गया। फिलहाल मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है और पुलिस व मेट्रो प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed