{"_id":"626941e6abdcdf4148203d92","slug":"chennai-girl-students-clashed-over-a-minor-issue-in-the-middle-of-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई: बीच सड़क मामूली बात पर भिड़ गईं छात्राएं, एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई: बीच सड़क मामूली बात पर भिड़ गईं छात्राएं, एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा
Wed, 27 Apr 2022 06:45 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:45 PM IST
सार
नॉर्थ चेन्नई के न्यू वाशरमैनपेट स्थित बस स्टॉप पर कॉलेज के छात्र बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दो छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
चेन्नई में किसी बात को लेकर कॉलेज की दो छात्राओं के बीच बस स्टॉप पर बहस हो गई। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। फिर मारपीट इतनी बढ़ गई कि छात्राएं एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटने लगी। मारपीट में कई और लड़कियां भी शामिल हो गईं, जिससे भारी अफरातफरी पैदा हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़कियों के बीच मारपीट की ये घटना 26 अप्रैल की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ चेन्नई के न्यू वाशरमैनपेट स्थित बस स्टॉप पर कॉलेज के छात्र बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दो छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से गुत्थमगुत्था हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां एक दूसरे को जमीन पर पटक रही हैं। इस दौरान सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद यहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मारपीट में शामिल लड़कियों को अलग किया। सभी को चेतावनी देकर घर भेजा दिया गया।
विज्ञापन