फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Bird hits Air India plane's engine; passengers safe

Air India: बड़ा विमान हादसा टला, एअर इंडिया के विमान के इंजन से टकराया पक्षी; यात्री सुरक्षित

Tue, 07 Oct 2025 08:49 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Chennai Bird hits Air India plane's engine; passengers safe
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

कोलंबो से चेन्नई के बीच उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के एक विमान के इंजन से मंगलवार को एक पक्षी टकरा गया और बड़ा हादसा बच गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान के चेन्नई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद दुर्घटना का पता चला और एयरलाइन को अपनी वापसी यात्रा रद्द कर दी। घटना के वक्त विमान में 158 यात्री सवार थे। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, चेन्नई से कोलंबो जा रहे विमान एआई 273 के चालक दल ने एक संदिग्ध पक्षी के टकराने की सूचना दी थी। कोलंबो में उतरने के बाद, विमान का निरीक्षण करने वाले इंजीनियरों को कोई नुकसान नहीं मिला और विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उसी विमान ने निर्धारित समय के अनुसार कोलंबो से चेन्नई के लिए उड़ान एआई 274 का संचालन किया। चेन्नई में उड़ान के बाद नियमित जांच के दौरान, इंजीनियरों ने इंजन के ब्लेड पर नुकसान देखा और विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। एक बयान में कहा गया कि एयरलाइन अधिकारियों ने इस घटना के कारण विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी और 137 यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, जो बाद में कोलंबो के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का विमान नागपुर लौटा
मंगलवार सुबह नागपुर-अहमदाबाद इंडिगो की उड़ान यहां हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई। एयरलाइन ने बताया कि पायलटों ने तकनीकी समस्या को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया। इंडिगो के प्रवक्ता ने शाम को एक बयान में कहा, 7 अक्टूबर 2025 को नागपुर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-7246 में एक तकनीकी समस्या पाई गई। एहतियात के तौर पर पायलटों ने विमान को वापस लौटने का फैसला किया और विमान नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। बयान में कहा गया है कि विमान की आवश्यक जांच की जा रही थी और यात्रियों को बाद की दूसरी उड़ानों में जगह दी गई या रद्द होने पर पूरा पैसा वापस कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed